Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

रक्त के अभाव में मानव रक्त ही मानव के काम आता है : डॉ सिंह

मैट्रो प्लस से नेहा खन्ना की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 15 मई: ब्लड बैंक सिविल हॉस्पिटल में रक्त के अभाव को देखते हुए एड्स कंट्रोल सोसाइटी पंचकूला अधिकृत मोटिवेटर डॉक्टर एम.पी.सिंह ने जागरूकता रैली का आयोजन किया। जिसमें अजय पाल काउंसलर, चंद्रप्रकाश एलटी, जवाहर लाल एलटी, बबीता नेगी, खूब सिंह, जगबीर, सविता काउंसलर, तेजराम और डागर मुख्य रूप से उपस्थित थे। डॉक्टर सिंह ने लोगों को जागरुक करते हुए कहा की सिविल हॉस्पिटल में आपात कालीन स्थिति के दौरान ऐसे लोग आते हैं, जिनका किसी से कोई लेन-देन नहीं होता है। जिनके सगे-संबंधी भी नहीं होते हैं। अधिकतर लोग गरीबी से पीडि़त होते हैं इसलिए उनसे रिप्लेसमेंट की बात भी नहीं कर सकते हैं। थैलीसीमिया के बच्चों के लिए हर 15 दिन के बाद रक्त की जरूरत होती है। फरीदाबाद में 60 से अधिक थैलीसीमिया के बच्चे रजिस्टर्ड है, जिनको 10-15 दिन में रक्त चढ़ाया जाना अनिवार्य है। फरीदाबाद शहर में हर रोज कोई ना कोई सडक दुर्घटना या आगजनी घटना होती रहती है जिस से पीडि़त लोगों के लिए भी रक्त की जरूरत होती है।
डॉ सिंह ने कहा कि अभी तक रक्त का कोई विकल्प नहीं है। मानव का रक्त ही मानव के काम आता है। इसलिए सभी समझदार और स्वस्थ लोगों को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। रक्त देने से किसी प्रकार का कोई शारीरिक नुकसान नहीं होता है बल्कि नियमित रक्तदान करने वालों को कभी भी हृदयाघात नहीं होता है। सभी गैर सरकारी संस्थाएं और स्वयं सेवक मई और जून के महीने में अधिकतम कैंप लगाने की कोशिश करें ताकि इस स्थिति पर काबू पाया जा सके। यह हम सब का नैतिक दायित्व भी बनता है।

Related posts

पलवल का विकास करवाकर सही मायनों में भाजपा ने दिया जिले का दर्जा: कृष्णपाल गुर्जर

Metro Plus

आयशर स्कूल में दो-दिवसीय प्रोत्साहन दिवस का आयोजन

Metro Plus

Dynasty School in Collaboration with Rotary Club East organized a Blood Donation Camp

Metro Plus