Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

कर्नाटक का चुनावी परिणाम मोदी व शाह का बेहतर नेतृत्व है: देव सिंंह गुंसाई

मैट्रो प्लस से नेहा खन्ना की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 15 मई: भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष देव सिंह गुंसाई के नेतृत्व में आज कनार्टक में भाजपा को सबसे बडी पार्टी बनाने पर एन.एच-2 स्थित कार्यालय पर लड़्डू वितरित कर ढोल बाजे बजाये गये। इस मौके पर उपस्थित जनो को सम्बोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष देव ङ्क्षसह गुंसाई ने कहा कि कर्नाटक में आये चुनावी परिणाम इस बात का प्रमाण है कि देश की जनता भाजपा के शासन काल एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कार्यप्रणाली में पूरी-पूरी आस्था रखती है, और विश्वास जताती है।
उन्होंने कहा कि देश की जनता अब किसी के बहकावे में नहीं आने वाली यह कर्नाटक की जनता ने दिखा दिया है। उन्होंने कहा कि जंगल में एक ही शेर होता है और यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने करके दिखा दिया है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में पार्टी का यह मुकाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का बेहतर नेतृत्व का ही परिणाम है। गुंसाई ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में आज देश दिन दूनी रात चोगनी उन्नती की ओर जा रहा है और इसे जनता समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि इस जीत ने यह साबित कर दिया है कि भाजपा ही सर्वश्रेष्ठ पार्टी है और सदैव बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि अब विपक्ष के पास बोलने को कुछ नहीं है और वह अनगर्ल ब्यान बाजी कर सरकार की छवि को धूमिल करने का प्रयास करेंगे और इस परिणाम से वह बौखला गयें है। परंतु अब कुछ नहीं होने वाला इस देश पर भाजपा सदैव राज करेगी और जनता को सभी सुख-सुविधाएं देगी। इसका हमें पूर्ण विश्वास है।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य योगेश बुढाकोटि, बढखल मण्डल महामंत्री ओमप्रकाश गौड, शशिकंात थपियाल, एम.एस.असवाल, राजेन्द्र सिंह नेगी, सुरेन्द्र रावत, विनोद नोटियाल, महेन्द्र ङ्क्षसह बिष्ठ, योगेश बुढाकोटि, राजेन्द्र सिह रावत, प्रदीप नेगी, बलवंत सिंह नेगी, दिग्विजय सिंह रणावत, गजेन्द्र सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

नेता नहीं बल्कि जनसेवक के रूप में कर रहे है क्षेत्र के लोगों की सेवा: लखन सिंगला

Metro Plus

Delhi Scholars International School के छात्रों ने लहराया अपनी योग्यता का परचम

Metro Plus

विज्ञान प्रसार द्वारा आयोजित इंटर स्कूल साइंस क्विज में एफएमएस की टीम को प्रथम स्थान

Metro Plus