Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

तूफान ने दी दस्तक, रातभर में कई जिलों के चपेट में आने की आशंका कई जगह हाई अलर्ट

मैट्रो प्लस से नेहा खन्ना की रिपोर्ट
फरीदाबाद,16 मई: जिस तूफान की मौसम विभाग ने चेतावनी दी थी उसकी शुरुआत हो गई है। तूफान मथुरा में आ चुका है। इसकी तीव्रता 167.02 है। सभी से निवेदन है आगरा से इटावा तक के सभी गांव शहर अलर्ट रहे।
राजधानी लखनऊ से सटे सभी इलाकों सहित गोंडा बस्ती एंव गोरखपुर जोन को भी हाई अलर्ट पर रहने का आदेश दे दिया गया है। तूफान तेजी से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रात भर में कई जिले चपेट में आ सकते हैं। तूफान की वजह से प्रशासन ने प्रदेश में कई जगह स्कूल बंद करने का निर्देश जारी कर दिया है। गाजियाबाद, मेरठ समेत कई जगह मंगलवार को स्कूल बंद रहेंगे।
आगरा में भी विभाग नगर-निगम स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन को भी पूरा अलर्ट कर किया गया है। वहीं क्लास-1 से लेकर हाई स्कूल तक के बच्चों की छुट्टी के आदेश किए गए हैं। बता दें कि मौसम विभाग ने आज ही उत्तरी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में आंधी तूफान की चेतावनी जारी की थी। विभाग की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ आंधी आने की चेतावनी जारी की गयी। इसकी वजह से हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ स्थानों पर भी धूल भरी आंधी आने की आशंका है। इसका असर पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने अपनी बुलैटिन में कहा था कि ये राज्य 11 मई तक इस तूफान की चपेट में आ सकते हैं।
इसके मद्देनजऱ मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल सिक्किम उड़ीसा, पूर्वोत्तर के कुछ इलाकों केरल और अंदरूनी कर्नाटक के कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान की आशंका जतायी। जबकि राजस्थान में धूल भरी आंधी और असम मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में तेज बारिश का अनुमान व्यक्त किया गया है।

Related posts

ग्राहक बढ़ाने के लिए पुलिस की छवि धूमिल करने वाले अवैध हुक्का बार संचालक को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार!

Metro Plus

रोटरी क्लब फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाऊन ने लगाया रक्तदान शिविर, 183 यूनिट रक्त एकत्रित

Metro Plus

हरियाणा सिख गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी की मतदाता सूची में नए नाम दर्ज करने का 10 जनवरी आखिरी दिन: गौरी मिड्ढा

Metro Plus