Metro Plus News
दिल्लीफरीदाबादहरियाणा

दिल्ली में आज भी आएगी आंधी, कई राज्यों में तूफान सागर का खतरा

मैट्रो प्लस से नेहा खन्ना की रिपोर्ट
नई दिल्ली, 19 मई: एनसीआर समेत खासकर उत्तर भारत के कई राज्यों में आंधी-तूफान से लोगों को फिलहाल निजात मिलती नहीं दिखाई दे रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से चक्रवाती तूफान सागर को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। ये तूफान अदन की खाड़ी से शुरू हुआ है। तूफान के आधा दर्जन राज्यों में सक्रिय रह सकता है। गुरुवार को दिल्ली के मौसम खराब होने के पीछे कारण इस तूफान को ही बताया जा रहा है। वहीं कहा जा रहा है कि इससे दिल्ली एनसीआर सीधे तौर पर प्रभावित नहीं होगा। लेकिन तूफान का आंशिक असर यहां पर भी होगा। उधर चक्रवात के चलते यूपी, राजस्थान, दिल्ली, उसके आस-पास पश्चिमी यूपी, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश पंजाब और हरियाणा में अगले कुछ दिनों में आंधी-तूफान आने की संभावना है।
गुरुवार को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की वरिष्ठ अधिकारी डॉक्टर के सथीदेवी ने बताया था, कि अगले तीन दिनों तक दिल्ली एनसीआर में धूल भरी आंधी का मौसम बना रहेगा। सथीदेवी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान, दिल्ली, एनसीआर के साथ उत्तर पश्चिम इलाकों में आंधी-तूफान आने की संभावना है। राजस्थान में भी कमोबेश ऐसे ही हालात रहेंगे। वहीं इससे पहले दिल्ली में गुरुवार को भी दोपहर तक जहा गर्मी ने लोगों का दम निकाला। वहीं शाम को आधी ने और परेशानी बढ़ा दी। पालम में हवा की गति 64 किलोमीटर प्रति घटे रही।

 

Related posts

22 जुलाई को राष्ट्रीय ध्वज दिवस घोषित करने के लिए शील मधुर ने निकाली तिरंगा यात्रा।

Metro Plus

वाईएमसीए विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने किया एनसीबी का दौरा

Metro Plus

MCF ने रिकवर किया 47.86 करोड़ से ज्यादा का टैक्स तो पुलिस विभाग से वसूले 20 लाख से ज्यादा: सलोनी शर्मा

Metro Plus