Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

सरकारी विद्यालय के 12वीं का वार्षिक परिणाम बहुत ही शानदार रहा

मैट्रो प्लस से नेहा खन्ना की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 19 मई: राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा का 12वीं का वार्षिक परिणाम बहुत ही शानदार रहा है। प्राचार्या नीलम कौशिक के कुशल मार्ग निर्देशन में कुल 604 बच्चों में से 464 बच्चे अर्थात विद्यालय के 77 बच्चे उत्तीर्ण हुए है। विद्यालय के अंग्रेजी प्रवक्ता रविंदर कुमार मनचंदा ने बताया की विद्यालय के चार बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये है। प्रियंका के कॉमर्स में 461 हिमांशी के कॉमर्स में 458 , मिथुन के कला संकाय में 457 और राहुल शर्मा ने साइंस में 455 अंक लेकर सराय विद्यालय का नाम रोशन किया है। मनचंदा ने बताया कि विद्यालय के 29 बच्चों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये है। प्राचार्या नीलम कौशिक और समस्त स्टाफ ने विद्यालय के चारों टॉपर्स को उपहार देकर सम्मानित किया। रविंदर कुमार मनचंदा ने कहा कि अंग्रेजी,  रसायन शास्त्र,  भौतिकी,  अर्थशास्त्र भूगोल,  शारीरिक शिक्षा, समाजशास्त्र,  हिंदी, संस्कृत,  राजनीति शास्त्र सहित सभी विषयों का परीक्षा परिणाम बहुत ही शानदार रहा है। विद्यालय के चारों टॉपर्स का अग्रिम पढाई का खर्च प्राचार्या नीलम कौशिक और समस्त विद्यालय प्रबंधन द्वारा किया जाएगा। सभी अध्यापकों ने खुशी के माहौल में उत्तीर्ण हुए सभी बच्चों को आगामी जीवन में सफल होने के लिए शुभकामनायें दी और टॉपर्स बच्चो का विशेष रूप से सम्मान करते हुए आशीर्वाद दिया।

 

Related posts

शराब की पेटियों से भरा टैंकर किसका, मंत्री समर्थक का या फिर…..? देखें।

Metro Plus

सीमा त्रिखा ने जीत के बाद क्षेत्रवासियों का आभार जताया

Metro Plus

रक्तदान करके सम्मान पाओ अपने रक्त से लोगों का जीवन बचाओ: भारत भूषण

Metro Plus