Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

Fogaat School के 12वीं छात्रों की शानदार सफलता

मैट्रो प्लस से नेहा खन्ना की रिपोर्ट
बल्लभगढ़, 21 मई: फौगाट पब्लिक स्कूल के 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने तीनो ही संकायों के बोर्ड परीक्षा परिणाम में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्कूल को गौरवान्वित किया है। वाणिज्य संकाय की डिंपल ने 500 में से 450 (90) प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में पहला स्थान हासिल किया। डिंपल ने लेखांकन विषय में 98 और अंग्रेजी में 97 अंक पाए। अफजल 430 अंको 86 प्रतिशत के साथ दूसरे पायदान पर रहा है। अफजल ने लेखांकन विषय में 99 अंक हासिल किए है। शबनम ने 415 अंको 83 प्रतिशत अंक पाकर स्कूल में तीसरा स्थान पाया है। शबनम ने राजनीतिक शास्त्र में 92 और शारीरिक शिक्षा में 90 अंक पाए। विज्ञान संकाय के राहुल ने 413 अंको के साथ चौथा स्थान पाया स्कूल के ग्यारह विद्यार्थी मेरिट सूची में नाम दर्ज करवाने में कामयाब रहे। विद्यार्थियों की इस कामयाबी पर स्कूल में सादे समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मेधावी विद्यार्थियों को पुष्प माला पहना कर तथा मुंह मीठा कराकर उत्साहवर्धित किया गया।
इस मौके पर स्कूल के निर्देशक सतीश फौगाट ने कहा कि इन मेधावी विद्यार्थियों के साथ-साथ तमाम शिक्षिकगण भी बधाई के पात्र हैं। जिन्होंने इन विद्यार्थियों को कामयाबी के सांचे में ढ़ालकर सफल बनाया है।
इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन चौ० रणबीर सिंह, प्रधानाचार्या निकेता सिंह, स्कूल स्टॉफ दीपशिखा मलिक, डॉ० महावीर सिंह जादौन, महेंद्र पाल सिंह ,दीपचंद डागर, जोगेन्दर कुमार, कमलेश शर्मा, उषा सिंह , पूनम श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

Related posts

निगमायुक्त डा.यश गर्ग और महापौर ने कोराना राहत कोष में 37 लाख रूपये की राशि का चैक दिया।

Metro Plus

आखिर क्यों निगमायुक्त खुद हर वार्ड का निरीक्षण करेंगे? देखें!

Metro Plus

Private Schools की Income, खर्चे व खातों की CAG से जांच कराने को लेकर Highcourt में दायर होगी PIL

Metro Plus