Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

Fogaat स्कूल के 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में पाई मैरिट

मैट्रो प्लस से नेहा खन्ना की रिपोर्ट
बल्लबगढ़, 22 मई: राजीव कॉलोनी, समयपुर रोड स्थित फौगाट पब्लिक सी० सै० स्कूल का 10वीं कक्षा का बोर्ड परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा। 10वीं के विद्यार्थी मैरिट पाने में कामयाब रहे जबकि 30 बच्चों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास की। लवकेश ने 427 अंक में से 85.40 प्रतिशत अंक पाकर स्कूल में पहला स्थान, सोनम ने 415 अंक में से 83 प्रतिशत अंक पाकर दूसरा स्थान तथा मानसी ने 409 अंक में से 81 प्रतिशत अंक पाकर तीसरा स्थान हासिल किया। फूलवती 404 अंक में से 80 प्रतिशत अंकों के साथ चौथे पायदान पर रही।
विद्यार्थियों की कामयाबी पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए फौगाट स्कूल के निर्देशक सतीश फौगाट ने कहा कि गहन चिंतन, मनन व एकाग्रचित धारण करने वाले विद्यार्थीगण ही मेधावी सूची में स्थान पाते हैं। स्कूल प्रांगण में आयोजित सादे समारोह में मेधावी बच्चों को पुष्प अर्पित करते हुए उनका मुंह मीठा करवाया गया।
इस मौके पर स्कूल संस्थापक चौ० रणबीर सिंह, प्रधानाचार्या निकेता सिंह, स्कूल स्टॉफ जोगिन्दर कुमार, उषा सिंह, दीपशिखा मलिक, शहनाज़ खातून, दीपचंद डागर, महावीर सिंह जादौन आदि उपस्थित थे ।

Related posts

मानव सेवा समिति द्वारा 8 मार्च को रक्तदान शिविर एवं महिला स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा

Metro Plus

Chief Minister Mr. Manohar Lal welcoming Punjab Chief Minister,Mr.Parkash Singh Badal

Metro Plus

वोटर लिस्ट में नाम, पता या फोटो में गलती? ये फॉर्म भरकर कराएं सुधार

Metro Plus