Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबाद

शिव शक्ति विद्या मंदिर हाई स्कूल में अच्छा रिजल्ट आने की खुशी में 23 मई को रामायण पाठ एवं 24 को भण्डारे होगा

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 22 मई: शिव शक्ति विद्या मंदिर हाई स्कूल का 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। रूबल शर्मा 395 अंक, प्राची 391, काजल 391, अमन 378, निशा 364 और रवि ने 330 अंक प्राप्त कर स्कूल व अपने माता-पिता का नाम रोशन किया। इसी खुशी में स्कूल के चेयरमैन झम्मन लाल शर्मा तथा मुख्य अध्यापिका अनीता ने सभी बच्चों को मिठाई, फूल-माला आदि से सम्मान किया और बधाई दी।
चेयरमैन झम्मन लाल शर्मा ने बताया कि बच्चों के अच्छे परीक्षा परिणाम की खुशी में 23 मई को रामायण पाठ एवं 24 मई को भण्डारे का आयोजन स्कूल में किया गया है। उन्होंने कहा कि बच्चों में लगन एवं टीचरों की मेहनत व पेरेन्ट्स के सहयोग का ही परिणाम है कि स्कूल के बच्चे इतना अच्छा रिजल्ट ला पाए। वहीं उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इससे ओर अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे जिससे बच्चे अपना उज्जवल भविष्य बना सकेंगे।

Related posts

बिजोपुर के सरपंच नासीर खान को आदर्श उच्च शिक्षित युवा सरपंच पुरस्कार से पुणे में सम्मानित किया गया

Metro Plus

NIT-5 में Xtraa Sales के बराबर वाली बिल्डिंग के टॉप फ्लोर पर रहने वाले काला को किसने मारा, पढ़े पूरी खबर!

Metro Plus

Tata Financial Services सैक्टर-16 हुडा मार्किट में खोली अपनी नई ब्रांच

Metro Plus