Metro Plus News
फरीदाबादराष्ट्रीयहरियाणा

सबसे छोटी उम्र की प्रतिभागी ऋतु लखीना मिस इंडिया एलीट प्रतियोगिता मेंं हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगी

ऋतु लखीना मिस इंडिया एलीट चुनने के लिए 25 मई को होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी
मिस यूनिर्वस बनना चाहती हैं एएफटी मिस इंडिया-2018 ऋतु लखीना
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता /जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट 
फरीदाबाद, 23 मई: सौंदर्य प्रतियोगिताओं के अंदर जो मुकाम अभी तक बड़े से बड़े मॉडल्स हासिल नहीं कर पाए वो मुकाम मात्र 15 साल की उम्र की उम्र में फरीदाबाद की ऋतु लखीना ने हासिल करके दिखाया है। यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि ऋतु लखीना द्वारा हासिल किए गए अवार्ड कह रहे हैं जिनसे ऋतु को अब तक नवाजा जा चुका है।
काबिलेगौर रहे कि रावल इंटरनेशनल स्कूल में पढऩे वाली ऋतु लखीना अब तक लिम्का बुक ऑफ रिकार्डस, मिस हरियाणा इंडिया, मिस फैशन आईकान इंडिया, मिस मोस्ट जैनरस इंडिया, मिस ब्यूटीफुल बॉडी इंडिया, मिस मोस्ट टेलेंटिड इंडिया एवं मिस इंडिया जैसे खिताब हासिल कर चुकी हंै। और अब हरियाणा की गौरव ऋतु लखीना का निशाना एएफटी मिस इंडिया-2018 बनने के बाद मिस इंडिया एलीट का खिताब जीतना है जिसके लिए वो शुक्रवार, 25 मई को दिल्ली में रोहतक रोड़ पेजेंट सिटी पार्क रिजोर्ट, घेवरा में होने जा रही प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रही है। इस प्रतियोगिता का ग्रैंड फैनाले 27 मई को होगा जिसमें देश-विदेश की काफी जानी-मानी हस्तियां शिरकत करेंगी। ऋतु लखीना मिस इंडिया एलीट प्रतियोगिता में भी सबसे छोटी उम्र की प्रतिभागी है। इस पेजेंट में देश के 29 राज्यों तथा 7 केन्द्र शासित प्रदेशों की लड़कियां भाग ले रही है। फरीदाबाद के ऋतु लखीना इस प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगी।
गौरतलब रहे कि ऋतु लखीना ने इतनी कम उम्र में जिन ऊंचाईंयों को छुआ है वह किसी अजूबे से कम नहीं है। फरीदाबाद के सैक्टर-8 में रहने वाली ऋतु लखीना भारत देश एवं विदेश की सबसे छोटी उम्र की क्राऊन विजेता बन चुकी है।
गौर करने वाली बात तो यह है कि ऋतु ने इसके लिए अभी तक किसी चीज की ट्रेनिंग नहीं ली है। सिर्फ आईने के सामने प्रैक्टिस कर-करके ऋतु ने यह सम्मान पाया है। ऋतु की इन उपलब्धियों पर पूरा परिवार एवं पूरा-हरियाणा आज फक्र कर रहा है।
ऋतु का सपना है देश की शान बनने का, मिस यूनिर्वस का खिताब अपने नाम करने का। ऋतु लखीना भारत के लिए मिस यूनिवर्स का क्राऊन लाना चाहती है जिसके लिए उसका यह सफर जारी है।

 

 

Related posts

Homerton Grammar School में किया गया भव्य वार्षिक विंटर फेस्ट का आयोजन।

Metro Plus

मध्यप्रदेश उप-चुनाव के लिए राकेश तंवर पृथला होंगे पर्यवेक्षक।

Metro Plus

आर्गेन डोनेशन दिवस 13 अगस्त पर ले आर्गेन डोनेट करने का संकल्प: लॉयन चिलाना

Metro Plus