Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से फिलहाल नहीं मिलेगी राहत, वक्त आने पर सरकार लेगी फैसला

मैट्रो प्लस से नेहा खन्ना की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 24 मई:आसमान छू रही पेट्रोल-डीजल की कीमतों के बीच खबर है कि सरकार वक्त आने पर इसका फैसला लेगी। सरकार की तरफ से कैबिनेट बैठक समाप्त होने के बाद कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने साफ किया है कि अभी इनकी कीमत घटाने में वक्त लगेगा। कैबिनेट की बैठक में पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने को लेकर किसी तरह की कोई बात नहीं हुई। मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 30 पैसे बढऩे के साथ 76.87 रुपये प्रति लीटर और डीजल 26 पैसे बढ़कर 68.08 रुपये प्रति लीटर हो गया। यह पेट्रोल-डीजल की सबसे बढ़ी हुई कीमत है। नौ दिनों में पेट्रोल 2.24 रुपये जबकि डीजल 2.15 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सरकार ईंधन की बढ़ती कीमतों को संकट की स्थिति मान रही है। उन्होंने बताया कि सिर्फ उत्पाद शुल्क घटाने पर निर्भर नहीं रहा जाएगा। सरकार कीमतों को कम करने के लिए इस सप्ताह एक साथ कई कदम उठाएगी। वित्त और पेट्रोलियम मंत्रालय इस पर मंथन कर रहे हैं।

Related posts

आज से आधार कार्ड से जोड़ी जाएगी वोटर आईडी! जानें क्यों?

Metro Plus

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नव-नियुक्त चेयरमैन सुरेन्द्र तेवतिया का जोरदार स्वागत

Metro Plus

सहारा मॉल सील किया गया, जाने क्यों?

Metro Plus