Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

शहर के गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों में पढ़ रहे हैं हजारों बच्चे

मैट्रो प्लस से नेहा खन्ना की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 25 मई: बेहतर शिक्षा का विकल्प बनकर उबर रहे निजी स्कूलों की मान्यता पर एक बार फिर से सवाल खड़े हो रहे हैं। शिक्षा विभाग ने 10 फर्जी स्कूलों का खुलासा किया है। गैर मान्यता प्राप्त इन स्कूलों में बेहतर शिक्षा के नाम पर विद्यार्थियों को पढ़ाया जा रहा है। जबकि विभाग की ओर से इन स्कूलों को कोई मान्यता नहीं दी गई है।
शिक्षा विभाग ने एक आर.टी.आई. के जवाब में बताया कि बल्लभगढ़ ब्लॉक के गांव गौंछी में सात फर्जी स्कूल है। जबकि फरीदाबाद ब्लॉक के गांव सेहतपुर, अगवानपुर, सुरुरपुर में एक-एक फर्जी स्कूल चलाया जा रहा है। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुनीता पंवार ने बताया कि मौलिक शि.क्षा विभाग ने खंड शिक्षा अधिकारी से पत्राचार किया है। खंड शिक्षा अधिकारी सभी गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर कार्यवाई करके जल्द ही विभाग को रिपोर्ट सौपेंगे।
वहीं बल्लभगढ़ खंड शिक्षा अधिकारी अनीता शर्मा का कहना है कि मान्यता जिला स्तर से दी जाती है। खंड शिक्षा अधिकारियों का इसमें कोई काम नहीं है। खंड स्तर पर किसी भी प्रकार की कार्यवाई विभाग के अधीन नहीं है। वहीं अवैध रुप से चलाए जा रहे सभी स्कूलों के खिलाफ कार्यवाई रिपोर्ट भी सी.एम.ऑफिस से मांगी गई है। आर.टी.आई एक्टिविस्ट राजकपूर ने बताया कि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दो स्कूल ऐसे भी हैं जिन्हें मिडिल और प्राइमरी स्तर तक की मान्यता होने के बावजूद स्कूल बारहवीं तक की पढ़ाई करा रहे हैं।

Related posts

फरीदाबाद मॉडल स्कूल में ग्रैजूएशन-डे समारोह मनाया गया

Metro Plus

हमें अपने देश की सेनाओं और सैनिकों पर गर्व है: केजरीवाल

Metro Plus

भाजपा केवल मंदिरों और धर्म के नाम पर राजनीति करती है: सुुमित गौड़

Metro Plus