Metro Plus News
गुड़गांवदिल्लीफरीदाबादराजनीतिहरियाणा

ऑड-ईवन की तर्ज पर शहर के बाजारों को खुलवाया जाएं: जगदीश भाटिया

Metro Plus से Jassi Kaur की रिपोर्ट
Faridabad News, 8 मई:
फरीदाबाद व्यापार मंडल के अध्यक्ष जगदीश भाटिया ने पुलिस कमिश्नर व उपायुक्त से मांग की है कि ऑड-ईवन की तर्ज पर शहर के बाजारों को खुलवाया जाना चाहिए। श्री भाटिया ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कहा है कि फरीदाबाद के व्यापारी वर्ग को खासा नुक्सान झेलना पड़ रहा है। छोटा व्यापारी भूखमरी की कगार पर आ पहुंचा है। जबकि फरीदाबाद के कई इलाकों में सभी प्रकार की दुकानें खुलने लगी है। इसलिए उनकी मांग है कि तमाम नियम व कानूनों की पालना की हिदायत के साथ व्यापारियों को दुकानें खोलने की अनुमति दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना बीमारी के चलते लॉक डाऊन में व्यापारी वर्ग ने सरकार एवं प्रशासन का भरपूर सहयोग किया है। आर्थिक नुक्सान झेलकर भी व्यापरियों ने अपनी दुकानें बंद रखी हैं। जबकि दूसरी ओर किराना, मिल्क, किताब व बिजली जैसे दुकानदारों को राहत देते हुए उनकी दुकान खुलवाई जा रही हैं तो इसी तर्ज पर बाकि दुकानदारों को भी दुकानें खोलने देनी चाहिए।
इस मौके पर श्री भाटिया ने कहा कि प्रशासन व पुलिस एक संयुक्त अभियान के अंतर्गत ऐसे नियम बना सकती है, कि किसी दुकानदार द्वारा नियमों की पालना ना करने पर उसके खिलाफ चालान काटा जा सके। ताकि ये दुकानदार सरकारी नियमों की अवेहलना ही ना करें। उन्होंने कहा कि दुकानदारों की स्थिति अब दयनीय होने लगी है। उनकी रोजी रोटी पर तो असर पड़ ही रहा है, साथ ही उनकी दुकानों पर काम करने वाले कामगार भी खासे परेशान हैं। कोई दुकानदार कब तक दुकान बंद करके अपने कर्मचारियों को वेतन दे सकता है। जिससे व्यापारी वर्ग पर कई गुणा मार पड़ रही है। इसलिए उनकी प्रशासन से अपील है कि मानवीय दृष्टिकोण को देखते हुए व्यापारियों की दुकानें खुलवाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं।

Related posts

Grand Columbus में अंर्तविद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

Metro Plus

विष्णु गोयल चुने गए अग्रवाल सेवा सदन के प्रधान

Metro Plus

सरकार की जगमग हरियाणा योजना के तहत गांव में मिलेगी 24 घंटे बिजली : उपायुक्त

Metro Plus