Metro Plus News
दिल्लीफरीदाबादहरियाणा

एम्स पहुंचने से पहले ही मासूम ने तोड़ा दम

मैट्रो प्लस से नेहा खन्ना की रिपोर्ट
दिल्ली, 24 मई: दिल्ली स्थित एम्स में इलाज के लिए जा रही पांच महीने की बच्ची ने माता-पिता की आंखों के सामने दम तोड़ दिया। यूपी के गोरखपुर निवासी अतीश यादव की 5 महीने की बेटी रीमा के दिल में छेद था। वहां इलाज न हो पाने पर अतीश पत्नी के साथ बेटी को लेकर समता एक्सप्रेस से एम्स जा रहे थे। फरीदाबाद सेक्शन में ट्रेन के पहुंचने पर रीमा की तबीयत बिगड़ गई। सूचना मिलने पर डिप्टी स्टेशन अधीक्षक संजय राघव ने रेलवे के डॉक्टरों को इसकी जानकारी दी और ट्रेन प्लेटफॉर्म-1 पर खड़ी की गई। लेकिन हालत ज्यादा खराब हो जाने पर आर.पी.एफ. ने रीमा को तुरंत एंबुलेंस से बीके अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। माता-पिता अपनी मासूम बेटी का शव लेकर गोरखपुर लौट गए।

Related posts

PM मोदी बोले- आडवाणी की तरह जेटली भी बेदाग साबित होंगे

Metro Plus

बंदुकों के साये में चलने वाला श्री बांके बिहारी मंदिर का प्रधान एवं भाजपा नेता ललित गोस्वामी बुरी तरह फंसा

Metro Plus

Fogaat School में प्रतिदिन हवन यझ का आयोजन किया जाएगा

Metro Plus