Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

कांग्रेसियों ने किया आस्ट्रेलियन डेलीगेट्स का भव्य स्वागत

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 6 जून: आस्ट्रेलिया के डेलीगेट्स मिस्टर जोए जाजे ने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुमित गौड़ के सैक्टर-12 स्थित कांग्रेस भवन का निरीक्षण किया और इस भवन की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में कांग्रेसी नेता मजबूती से पार्टी के प्रचार-प्रसार में लगे हुए है और यह भवन उनकी मेहनत को दर्शाता है।
इस मौके पर मुख्य रुप से उद्योगपति एवं समाजसेवी सरदार कुलबीर सिंह, युवा कांग्रेस के पूर्व लोकसभा अध्यक्ष रिंकू चंदीला, युवा समाजसेवी जितेंद्र चंदेलिया, रिटायर्ट एससी मार्केटिंग बोर्ड सीएम थापर, एडवोकेट गौतम नारायण सिंह, भोला ठाकुर, कुलदीप, नजीम, वरुण बंसल, मनीष शर्मा सदपुरा आदि मौजूद थे। कांग्रेसी नेताओं ने मिस्टर जोए जाजे की खूब आवोभगत करते हुए उन्हें बताया कि फरीदाबाद का कांग्रेसी कार्यकर्ता पूरी तत्परता से पार्टी के प्रचार प्रसार में जुटा हुआ है और मिशन 2019 को लेकर वह पूरी गंभीर है और देश व प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए हर स्तर पर कार्य करने में लगा हुआ है।
इस मौके पर मिस्टर जोए जाजे ने कांग्रेसियों को बताया कि फरीदाबाद से जल्द ही उनके व सरदार कुलबीर सिंह, रिंकू चंदीला तथा सुमित गौड़ के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी से मुलाकात करेगा और यह प्रतिनिधिमंडल उनसे आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनावों को लेकर विचार विमर्श करेगा वहीं पार्टी संगठन को मजबूत करने की दिशा में भी वार्तालाप की जाएगी।

Related posts

विपुल गोयल ने अधिकारियों के साथ डिजिटल रैली स्थल का लिया जायजा

Metro Plus

भाजपा सरकार लोगों को धर्म व जाति के नाम पर बांट रही है: अवतार भड़ाना

Metro Plus

Fogaat School ने Valentine Day का विरोध कर मनाया मातृ-पितृ पूजन दिवस

Metro Plus