Metro Plus News
फरीदाबादरोटरीहरियाणा

रोटरी क्लब ग्रेस की नवनियुक्त टीम ने वृद्धाश्रम में आशीर्वाद लेकर किया कार्य का शुभारंभ

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 3 जुलाई: रोटरी क्लब ग्रेस द्वारा नए साल का पहला सेवा का कार्य एनएच-2 स्थित ताऊ देवीलाल वृद्धा आश्रम में वृद्ध, वृद्धाओ की सेवा करके मनाया गय। इस मौके पर नवनियुक्त टीम अध्यक्ष रोटेरियन सतीश गुप्ता, महासचिव रोटेरियन मनोज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रोटेरियन रवि गर्ग ने वृद्ध, वृद्धाओं से आशीर्वाद लेकर कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी गयी है उस जिम्मेवारी को वह पूरी कर्तव्यनिष्ठा एवं ईमानदारी से निभाते हुए सदैव समाजसेवा में अग्रणीय भूमिका निभायेंगे साथ ही वह रोटरी क्लब ग्रेस को और अधिक आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि हम पूरी टीम को साथ लेकर समाजसेवा के कार्य करेंगे एवं रोटेरियन क्लब ग्रेस एक मुकाम हासिल करेगा जोकि अपने आप में एक मिसाल बनेगा।
इस मौके पर रोटेरियन रवि गर्ग ने कहा कि रोटरी क्लब ग्रेस समय-समय पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, गरीब लोगो की मदद करना, रक्तदान शिविर आयोजित करना सहित अन्य कई तरह के समाजहित के कार्यो में संलग्र रहकर क्लब का नाम रोशन करेगा।
इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष रोटेरियन गौतम चौधरी तथा महासचिव रोटेरियन रमेश झावर ने नवनियुक्त पदाधिकारियो को शुभकामनाएं दी एवं कॉलर पहनाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर आश्रम में रोजमर्रा की जरूरत का राशन, पंतजलि की डेन्टल कीट और टॉवल आदि भेंट किए गए और आश्वासन दिया गया कि कभी भी उनकी जरूरत होगी तो वह उसके लिए हरदम तैयार रहेंगे।
इस अवसर पर कार्यक्रम मे अध्यक्ष सतीश गुप्ता का पुरा परिवार, विजय गुप्ता, मुकेश वर्मा, के.के. अग्रवाल, संदीप मित्तल, योगेश अग्रवाल, पवन गुप्ता, पंकज गर्ग, शशिकांत मून्धरा, मीनाक्षी गुप्ता, मोनिका अग्रवाल, प्रीती मित्तल और अरुण बजाज तथा विशेष तौर पर असिस्टेंट गवर्नर योगेश सचदेवा ने उपस्थित होकर नवनियुक्त टीम को शुभकामनाएं दी।

 

Related posts

सरकार के प्रयास और जनभागेदारी से स्मार्ट सिटी का आईना बनेंगे स्मार्ट पार्क:अमन गोयल

Metro Plus

कांग्रेस की परिवर्तन बस यात्रा 31 मार्च को अनाज मंडी बल्लभगढ़ में पहुंच रही है: शारदा राठौर

Metro Plus

स्मार्ट सिटी के लिए समर्पण और अपना योगदान जरूरी है: जे.पी.मल्होत्रा

Metro Plus