Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

DC फरीदाबाद का तबादला हुआ, अशोक गर्ग बने नए DC

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
चंडीगढ़/फरीदाबाद, 14 मई:
हरियाणा में मतदान समाप्त होते ही सरकार ने तुरंत प्रभाव से फरीदाबाद के DC अतुल कुमार द्विवेदी का तबादला कर दिया है। उनकी जगह हाल ही में 8 मई को HCS से प्रमोट कर IAS बनाये गए अशोक कुमार गर्ग को फरीदाबाद का नया DC लगाया गया है। फिलहाल अशोक गर्ग हिसार में नगर निगम के कमिश्नर हैं। काबिलेगौर रहे कि अशोक कुमार गर्ग पूर्व में नगर निगम फरीदाबाद में बल्लबगढ़ जोन के Joint कमिश्नर भी रह चुके हैं।
जिस तरह से एकाएक देर रात कल चुनाव यानि मतदान खत्म होते ही अतुल कुमार का ही एकमात्र ट्रांसफर किया गया है उसके कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पा रहा है।

Related posts

अनुसंधान और विकास परियोजनाओं में भागीदारी के लिए आगे आए उद्योग जगत: प्रो० दिनेश कुमार

Metro Plus

विक्ट्री क्लब और रविंद्र फागना स्पोट्र्स प्रमोशन क्लब द्वारा आयोजित टी-20 टूर्नामेंट का समापन

Metro Plus

वाईएमसीए विश्वविद्यालय के विद्यार्थी जरूरतमंदों के लिए जुटा रहे जरूरी सामान

Metro Plus