Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

भाजपा नेत्री प्रिंयका भारद्वाज अपने समर्थकों सहित हुई कांग्रेस में शामिल

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 4 अगस्त: भाजपा महिला मोर्चा बडख़ल विधानसभा की अध्यक्ष प्रियंका भारद्वाज अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शमिल हो गई। उन्हें दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक तंवर ने कांग्रेस का पटका पहनाकर उनका पार्टी में शामिल होने पर स्वागत करते हुए विश्वास दिलाया कि उन्हें कांग्रेस में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। प्रिंयका भारद्वाज को कांग्रेस में शामिल कराने में युवा कांग्रेस के पूर्व लोकसभा अध्यक्ष रिंकू चंदीला एवं प्रदेश सचिव सुमित गौड़ की अह्म भूमिका रही। उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए डॉ० अशोक तंवर ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता की रीढ़ होते है और कर्मठ कार्यकर्ताओं के बल पर ही पार्टी सत्ता तक पहुंचती है, जो पार्टी कार्यकर्ताओं की अनदेखी करती है, वह ज्यादा दिन सत्ता में नहीं रह सकती। उन्होंने कहा कि भाजपा ने झूठे जुमलों के दम पर सत्ता तो हासिल कर दी परंतु सत्ता हासिल करने के बाद चार वर्षाे में केवल महिलाओं का शोषण हुआ है, उनके साथ अत्याचार हुए है और उन्हें 33 प्रतिशत आरक्षण देने की बात करने वाले भाजपा ने सत्ता में आने के बाद इस पर कोई काम नहीं किया, जिसके चलते आज भाजपा में कार्यकर्ता घुटन महसूस करने लगे है। उन्होंने प्रिंयका भारद्वाज व उनके साथ कांग्रेस में शामिल होने वाली महिलाओं को विश्वास दिलाया कि कांग्रेस महिलाओं का सम्मान करती है और भविष्य में समय आने पर उन्हें कोई जिम्मेदारी भी दी जाएगी।
इस मौके पर भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होने वाली प्रियंका भारद्वाज ने कहा कि भाजपा सरकार में आज कर्मठ कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है, जिन कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर पार्टी सत्ता मेें आई, उन कार्यकर्ताओं को अब पूछा तक नहीं जा रहा बल्कि पैराशूट से आए कार्यकर्ताओं को मान सम्मान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है, पार्टी ने चुनाव के दौरान जो वायदे किए थे, उन वायदों पर भाजपा खरा नहीं उतरी है और आने वाले चुनावों में जनता भाजपा सरकार को वोट की चोट से जवाब देने का काम करेगी।
इस मौके पर वंदना सिंह महामंत्री, मंजू महामंत्री, लक्ष्मी वाईस उपाध्यक्ष, पूनम उपाध्यक्ष, लक्ष्मी सहगल कोषाध्यक्ष, नाजिम सैफी, कुलदीप अधाना, वैभव शर्मा, इरफान खान, अमित कक्कड सहित अनेकों लोग मौजूद थे।

Related posts

हरियाणा में दम तोड़ता नजर आ रहा है चुनावों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण/टिकट देने का प्रधानमंत्री मोदी का सपना!

Metro Plus

बाल विवाह की सूचना मिले तो तुरंत 112 या 181 पर दें जानकारी: DC आयुष सिन्हा

Metro Plus

Homerton Grammar school की टीम ने जिला लेवल कबड्डी टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक

Metro Plus