Metro Plus News
फरीदाबाद

फरीदाबाद मॉडल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया

सोनिया शर्मा
फरीदाबाद, 24 जनवरी:
सैक्टर-31 स्थित फरीदाबाद मॉडल विद्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में बाल कल्याण समिति के चेयरमैन एचएस मलिक मुख्य अतिथि के रूप में सम्मानित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित करके किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एचएस मलिक ने ध्वजारोहण किया जिसके उपरांत विद्यार्थियों ने परेड प्रस्तुत की। स्वागत गीत के बाद विद्यार्थियों ने भिन्न-भिन्न खेल प्रतियोगिताओं के द्वारा अपनी सामथ्र्य, व्यक्ति व प्रतिभा का प्रर्दशन किया। जूनियर विंग के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करके वातावरण को रोमांचक व देशभक्तिपूर्ण बना दिया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या शशी बाला ने सभी सम्माननीय अतिथियों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने अपना बहुमुल्य समय निकाल कर समारोह की बढ़ाई व विद्यार्थियों को सही दिशा-निर्देश दिए।

Related posts

हरियाणा सरकार पर जनता का नॉन-स्टॉप भरोसा, 11 सालों में लगातार मजबूत हुआ सडक़ नेटवर्क, विपक्ष को हो रही दिक्कत: नायब सैनी

Metro Plus

डायनेस्टी इंटरनेशनल का छात्र पारिजात ओलम्पियाड में प्रथम आया

Metro Plus

मूलचंद की चेतावनी, निजी अस्पतालों का रजिस्ट्रेशन होगा कैंसिल यदि नहीं की रेट लिस्ट चस्पा?

Metro Plus