Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबाद

भारत विकास परिषद् ने किया भारत को जानो लिखित परीक्षा का आयोजन

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 20 अगस्त:
भारत विकास परिषद संस्कार शाखा द्वारा आज फरीदाबाद के विभिन्न लगभग 15 स्कूलों में भारत को जानो लिखित परीक्षा आयोजित की गई जिसमें 1000 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्या मंदिर, ग्रांड कोलंबस, डीसी मॉडल, अग्रवाल पब्लिक स्कूल, फोगाट पब्लिक स्कूल, सरस्वती ग्लोबल तिगांव, बंसी विद्या निकेतन, राजकीय कन्या विद्यालय सिही, नालंदा विद्यालय, महादेव देसाई इत्यादि स्कूलों में प्रतियोगिता आयोजित की गई। सभी स्कूलों में लिखित परीक्षा में प्रथम दो स्थान पर आने वाले छात्र मंगलवार, 27 अगस्त को विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल सेक्टर 15ए में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय अंतर विद्यालय क्विज़ प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
कार्यक्रम के शाखा संयोजक संदीप मित्तल व जिला संयोजक अनुभव माहेश्वरी ने बताया कि यह प्रतियोगिता भारत विकास परिषद द्वारा देशभर में प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है जिसमें छात्रों से भारत की सभ्यता, धर्म, संस्कृति, इतिहास, सामान्य ज्ञान आदि से सम्बन्धित प्रश्न पूछे जाते हैं। जिले की विजेता टीम प्रांत स्तरीय, उसके बाद ज़ोनल स्तरीय और उसके बाद राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेती हैं।
शाखा अध्यक्ष सुनील गर्ग ने बताया कि 27 अगस्त को कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शहर की प्रथम नागरिक मेयर श्रीमती सुमन बाला रहेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि संस्कार शाखा की पूरी टीम वरिष्ठ सदस्य सुरेंद्र ज़ग्गा के मर्गदर्शन में कार्यक्रम को सफल बनाने में ज़ोर-शोर से लगी हुई है जिसमें प्रमुख रूप से अनूप गुप्ता, संजीव शर्मा, अजय मल्होत्रा, श्रीमती रमा सरना इत्यादि शामिल हैं ।

Related posts

पर्यावरण संरक्षण तथा ऊर्जा जरूरतों की पूर्ति अक्षय ऊर्जा स्रोत से ही संभव: प्रो० दिनेश कुमार

Metro Plus

Dynasty School में सांस्कृतिक, सामाजिक एवं बचपन की यादों से संबंधित कार्यक्रम किए गए।

Metro Plus

थर्डजेंडर मतदाता स्वयं मतदान कर लोक सभा चुनाव में वोट डालने की भी करेंगे मतदाताओं से अपील

Metro Plus