Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

जनता सीवर व पानी की समस्या से त्रस्त और MLA नीरज शर्मा मस्त: जगजीत कौर

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
फरीदाबाद, 6 जुलाई:
इनेलो नेत्री जगजीत कौर पन्नू ने कहा कि एनआईटी विधानसभा की जनता हर समस्या से पूरी तरह त्रस्त है, लेकिन विधायक नीरज शर्मा पूरी तरह अपनी विधायकी में मस्त है। जनता पानी, सीवर और सडक़ों से त्राहि-त्राहि कर रही है, लेकिन विधायक के पास जनता के लिए एक ही जवाब है कि मैं विपक्ष का हूं, इसलिए मेरी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

इनेलो नेत्री जगजीत कौर ने कहा कि जब हम अपनी टीम के साथ नगर निगम में सीवर व पानी की शिकायत लेकर जाते हैं तो वहां अधिकारीगण बिल्कुल भी सुनवाई नहीं करते, जबकि एनआईटी विधानसभा के अन्दर हर दूसरी गली में सीवर इतनी बुरी तरह से बह रहा है जिससे स्थानीय निवासी बहुत परेशान हैं। सीवर के पानी से निकलकर बच्चों को स्कूल जाना पड़ता है तथा महिलाएं भी उस सीवर के गंदे पानी से होकर निकलती हैं।

उन्होंने बताया कि मेरे पास पर्वतीय कॉलोनी गली नंबर-10 के लोग आए जिन्होंने ेबताया कि उनकी गली में बहुत समय से सीवर का पानी बह रहा है और अब वह पानी हमारे घरों के अन्दर जा रहा है। मैंने स्वयं वहां जाकर देखा तो वहां बहुत ही बुरा हाल था। स्थानीय निवासी नरकीय जीवन जी रहे हैं। मैंने उसी समय नगर निगम कर्मचारियों को शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।

Related posts

पांचवें नवरात्रों पर महारानी वैष्णोदेवी मंदिर में हुई स्कंद माता की भव्य पूजा अर्चना

Metro Plus

प्रदूषण नियंत्रण के लिए पुराने कमर्शियल वाहनों की एंट्री पर रोक: RTO सचिव मुनीश सहगल

Metro Plus

मां बुरा नहीं करती बच्चों से चूक हो जाती है: सिंगला

Metro Plus