Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

FMS स्कूल द्वारा अध्यापक दिवस समारोह का आयोजन किया गया

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 5 सितम्बर: सैक्टर-31 स्थित फरीदाबाद मॉडल स्कूल में शिक्षक दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह में स्कूल के प्रिंसिपल उमंग मलिक व स्टॉफ के सदस्यों द्वारा महान शिक्षक, दार्शनिक और भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ० एस राधाकृष्णन को पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर कक्षा 11वीं के छात्रों द्वारा एक विशेष सभा आयोजित की गई, जिसमें छात्रों ने अपने भविष्य के गाइड और सलाहकार होने के लिए अपने शिक्षकों का धन्यवाद किया। स्कूली बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इस मौके पर शैक्षणिक निदेशिका शशि बाला ने अपने भाषण में छात्रों से डॉ० एस. राधाकृष्णन के पद चिन्हों का पालन करने के लिए कहा जो सरल जीवन और उच्च सोच के दर्शनशास्त्र में विश्वास करते थे। छात्रों को अपने आचरण का मूल्यांकन करने और भविष्य की जिम्मेदारियों की योजना बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन एवं हरियाणा सरकार की चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के अध्यक्ष एच.एस.मलिक ने उन शिक्षकों को सम्मानित किया जिनके प्रयत्नों से छात्रों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उच्च रैंक हासिल किए। ऑल राउंडर शिक्षकों को एफएमएस स्टॉर टीचर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शिक्षकों को समयनिष्ठता और 100 प्रतिशत उपस्थिति के लिए भी पुरस्कृत किया गया।
अंत में अध्यक्ष महोदय ने शिक्षकों को बधाई दी और उन्हें राष्ट्र के प्रति अपना कर्तव्य पूरा करने के लिए उत्साह के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया।

Related posts

रमेश हलवाई सहित 22 दुकानदारों के पनीर/खोया के सैंपल फेल

Metro Plus

महेश्वरी सेवा ट्रस्ट ने लगाया गया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

Metro Plus

हाईकोर्ट के आदेश के बाद अंचल नर्सिंग होम हो सकता है सील/ध्वस्त! पढ़ें, क्या है मामला?

Metro Plus