Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिराष्ट्रीयहरियाणा

राहुल गांधी ने रेणु चौहान को ओ.बी.सी. सैल का नेशनल कार्डिनेटर तथा हिमाचल प्रदेश का प्रभारी बनाया

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद/नई दिल्ली, 6 सितम्बर: कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री रेणु चौहान की इस नियुक्ति पर रिटायर्ड आईएएस हुकम सिंह राणा, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष बी.आर. औझा, पूर्व विधायक आनंद कौशिक, बिजेन्द्र सिंह चौहान, श्रीराम रावत, प्रताप भाटी, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजेन्द्र शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी, प्रदेश सचिव सतबीर डागर व सुमित गौड़, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष चौधरी, सतपाल चौहान सोनीपत, डॉ.एस.एल.शर्मा, राकेश कुमार उजीना, वीरेन्द्र रावत बहीन, राजीव गांधी पंचायती राज के चेयरमैन डॉ०धर्मदेव आर्य आदि कांग्रेसी नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें मुबारकबाद दी है।
अपनी इस नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए वरिष्ठ नेत्री रेणु चौहान ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, ओ.बी.सी. सैल के चेयरमैन एवं लोकसभा सांसद तमराध्वज साह, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राज्यसभा सांसद राजा दिग्विजय सिंह, यूपी से पूर्व सांसद कमल किशोर तथा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ० अशोक तंवर, का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वो तन-मन-धन से पार्टी के प्रति समर्पित हैं तथा पार्टी की नीतियों को अपने उपरोक्त नेताओं के निर्देशों के मुताबिक गांव-गांव, घर-घर पहुंचाकर पार्टी को मजबुत करते हुए 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए अपने समर्थकों सहित काम करेंगी ताकि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बन सकें।
काबिलेगौर रहे कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की अप्रुवल पर रेणु चौहान सहित राहुल यादव, हरदीप सिंह चहल, जगदीश सैनी, बलेन्द्र वघेला, तनवीर खान, संतोष कुमार सैनी तथा सोमा रानीश्री रॉय आदि कुल 8 कांग्रेसी नेताओं को पूरे भारतवर्ष में से ओ.बी.सी. सैल का नेशनल कार्डिनेटर नियुक्त किया है।

 

Related posts

शिव शक्ति विद्या मंदिर स्कूल में छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए किया गया विशाल हवन-यज्ञ का आयोजन

Metro Plus

मिशन ग्रीन हरियाणा के तहत पौधा लाओ और लगाओ, अगली पीढ़ी के बारे में सोचो: राजीव जेटली

Metro Plus

सामाजिक समस्या के लिए 24 घंटे खुले हैं मेरे घर के दरवाजे: राजेश नागर

Metro Plus