Metro Plus News
फरीदाबादरोटरीहरियाणा

लायंस क्लब फरीदाबाद सूर्या के प्रधान नियुक्त हुए लायन गुरुचरण खुराना

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 8 सितम्बर: लायंस क्लब फरीदाबाद सूर्या की 10वीं इंस्टालेंशन सेरेमनी का आयोजन नीलम बाटा रोड़ स्थित होटल डिलाइट में किया गया। जिसमें डिस्ट्रिक्ट गर्वनर लायन तेजपाल सिंह खिल्लन ने प्रधान लायन गुरुचरण खुराना, लायन एल डी पांडे सेक्रेटरी, लायन सुभाष नायक कोषाध्यक्ष, लायन पीएमसीसी आरपीहंस, चार्टर प्रेसीडेंट डॉ० सतीश आहूजा, लायन डॉ० पीसी सेठ, लायन अजय सोमवंशी और लायन आरए सिंगला को सीनियर वाइस प्रेसीडेंट नियुक्त किया गया। अन्य सदस्यों को बोर्ड ऑफ डॉयरेक्टर की शपथ दिलवाई गई।
इस अवसर पर लायन तेजपाल खिल्लन डिस्ट्रिक्ट गर्वनर ने कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर नवनियुक्त प्रधान लायन गुरुचरण खुराना ने प्रधान पद की शपथ लेने के उपरांत सभी सदस्यों का आभार जताया और विश्वास दिलाया कि वह क्लब को आगे पहुंचाने में सभी सदस्यों का सहयोग लेंगे एवं समय-समय पर विभिन्न तरह की सामाजिक व समाजसेवा के कार्य करते रहेंगे। उन्होंने क्लब के प्रोजेक्टो की जानकारी देते हुए बताया कि क्लब द्वारा रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य कैंप, सिलाई कढ़ाई सेन्टर सहित कई प्रोजेक्ट पर काम करके समाज के उत्थान के लिए कार्य करेंगे और जरूरतमंद लोगों को सुविधाएं व महिलाओं व युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने का काम करेंगे।
इस कार्यक्रम में सामाजिक कार्यो में मदद करने वालों वह कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वालों को सम्मानित किया गया।

Related posts

समाज को एकता, सेवा और समरसता का संदेश देते हैं महाराजा अग्रसेन जी के आदर्श: विपुल गोयल

Metro Plus

Women’s Power ने रक्तदान शिविर लगा 51 यूनिट रक्त एकत्रित किया, महिलाओं और पुलिसकर्मियों ने भी किया रक्तदान।

Metro Plus

अब खुले में शौच करने वाले लोगों का होगा चालान! जानें क्यों?

Metro Plus