Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादराष्ट्रीयहरियाणा

फरीदाबाद मॉडल स्कूल के निशानेबाज आदर्श सिंह ने जीता स्वर्ण पदक

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 17 सितम्बर: फरीदाबाद मॉडल स्कूल (एफएमएस) सैक्टर-31 के प्रतिभावान निशानेबाज आदर्श सिंह ने कोरिया के चैंगवॉन में आयोजित 52वें अंतरराष्ट्रीय शूटिंग स्पोट्र्स फेडरेशन विश्व चैम्पियनशिप-2018 में 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल टीम इवेन्ट में स्वर्ण पदक जीत कर अपने स्कूल और भारत को गौरवान्वित किया।
आदर्श सिंह ने इससे पहले सिडनी, ऑस्ट्रेलिया में आयोजित आईएसएसएफ (इंटरनेशनल स्पोट्र्स शूटिंग फेडरेशन) के जूनियर शूटिंग विश्व कप-2018 में 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल टीम इवेंट में 1 रजत पदक तथा 10 मीटर एयर पिस्टल टीम इवेंट में 1 कांस्य पदक जीता था।
इस मौके पर एफएमएस के प्रिंसिपल उमंग मलिक ने आदर्श सिंह को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

Related posts

कोरोना को मात देने के लिए सावधानी जरूरी: डीसी विक्रम

Metro Plus

नशे का खात्मा करने वाले होंगे सम्मानित तो बढ़ावा देने वाले पर होगी कार्यवाही: नायब सिंह सैनी

Metro Plus

केन्द्रीय विद्यालयों पर नहीं है शिक्षा विभाग का अंकुश?, स्कूलों में बढ़ सकती हैं 16 जनवरी तक सर्दियों की छुट्टियां

Metro Plus