Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादराजनीतिहरियाणा

खट्टर सरकार छात्र संघ चुनाव के नाम पर कर रही है तुच्छ राजनीति !

कक्षाओं में सिर्फ एबीवीपी के छात्र-छात्राओं को ही बनाया जा रहा है सीआर
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 12 अक्टूबर: प्रत्यक्ष चुनाव छात्र संघर्ष समिति के बैनर तले आज फरीदाबाद में पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज, डीएवी कॉलेज, वाईएमसीए यूनिवर्सिटी और अग्रवाल कॉलेज पर जबरदस्त नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया गया। इस आंदोलन में एनएसयूआई से प्रदेश सचिव कृष्ण अत्री, इनसो से जिला अध्यक्ष रवि शर्मा, डीएएसएफआई से प्रदेश महासचिव ललित कुमार, जेएसीपी से प्रदेश महासचिव आकाश पंडित ने अपने कार्यकर्ताओं सहित भाग लिया।
समिति के समस्त छात्र नेताओं ने एक सुर में अप्रत्यक्ष चुनावों का बहिष्कार करते हुए प्रदेश की खट्टर सरकार के खिलाफ जमकर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने 22 साल बाद छात्र संघ चुनाव बहाल करके जो तुच्छ राजनीति करने की कोशिश की है उसमें हम उन्हें कभी कामयाब नही होने देंगे। उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार अप्रत्यक्ष रूप से चुनाव कराने में भी पक्षपात कर रही हैं। कक्षाओं में सिर्फ उन्हीं छात्र छात्राओं को सीआर बनाया जा रहा है जो कि एबीवीपी से संबंध रखते है।
समिति ने कहा कि अकेले एबीवीपी ही चुनाव लड़ रही है बाकी सभी छात्र संगठनों ने अप्रत्यक्ष चुनाव का बहिष्कार किया है। समिति ने कहा कि हम ऐसे चुनाव में बिल्कुल हिस्सा नही लेंगे जिसमें आम छात्रों से वोट डालने का अधिकार की छीन लिया है। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो एबीवीपी अपने आप को भाजपा से अलग बताते है और दूसरी तरफ भाजपा के अप्रत्यक्ष चुनावों के फैसले का स्वागत करके चुनाव लड़ रहे है। इससे भाजपा और एबीवीपी का छात्र विरोधी चेहरा स्पस्ट रूप से सामने आ रहा है।
समिति के अनुसार इन अप्रत्यक्ष चुनावों में सरकार द्वारा सरकारी तोते पैदा करने का काम किया जा रहा है व असल मे प्रदेश को छात्र नेता नही मिल सकेंगे जिस वजह से छात्र संघ चुनाव का औचित्य प्रदेश की छात्र विरोधी भाजपा सरकार द्वारा खत्म किया जा रहा है।
इस दौरान एनएसयूआई से अभिषेक वत्स, विकास फागना, मोहित भारद्वाज, आरिफ खान, अजित त्यागी, इनसो से अमर सिंह दलाल, विनय धतरवाल, गौरव महलावत, सचिन, लोकेश, अजय रावत, योगेश गहलावत, डीएएसएफआई से अरुण सिंह, बॉबी, नीरज प्रेमी, सरजीत, तरुण, जेएसीपी से आदर्श, तुषार, संजीव, करण ने आंदोलन में हिस्सा लिया।

Related posts

पट्टे पर खेती करने वाले छोटे व भूमिहीन किसानों को उनका हक मिलेगा: विपुल गोयल

Metro Plus

Advanced Education के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने किया अपनी कला का प्रदर्शन

Metro Plus

Delhi scholars के छात्र ने रजत पदक जीता

Metro Plus