Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

एफएमएस के छात्रों को ग्लोबल हैंडवाशिंग-डे पर हाथ धोने के महत्व बताया गया

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 15 अक्टूबर: एफएमएस किड्डिज वल्र्ड ने ग्लोबल हैंडवाशिंग-डे को बहुत उत्साह के साथ मनाया। कार्यक्रम एक एनिमेटेड फिल्म के साथ शुरू हुआ जिसमें हाथ धोने के महत्व को समझाया गया।
इस साल ग्लोबल हैंडवाशिंग-डे थीम हाथ धोने और भोजन के बीच संबंध पर केंद्रित है। विद्यार्थियों को टैगलाइन साफ हाथ-स्वास्थ्य के लिए एक नुस्खा के अनुरूप स्वास्थ्य और स्वच्छता के रख-रखाव के बारे में समझाया गया। शिक्षिकाओं ने स्कूल से वापस आने के बाद, हर भोजन के पहले और बाद में हाथ धोने की जरूरत के बारे में बच्चों को बताया। दिन के दौरान महत्वपूर्ण बिंदुओं पर साबुन के साथ हाथ धोने के महत्व के बारे में उन्हें समझाया गया।
इस मौके पर छात्रों को यह भी बताया गया कि जब साबुन या पानी उपलब्ध नहीं होता तो उन्हें डसेनेटिजर का उपयोग करना चाहिए। ग्लोबल हैंडवाशिंग-डे स्वास्थ्य और स्वच्छता सप्ताह का हिस्सा था जिसमें स्वास्थ्य को बनाए रखने और बीमारियों को रोकने में बच्चों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। बच्चों ने इस गतिविधि का आनंद लिया और उन्होंने हैंडवाशिंग के लाभों के बारे में सीखा।

Related posts

सीमा त्रिखा ने 20 लाख रूपए की लागत से बनने वाले कार्य का किया शुभारंभ

Metro Plus

पुलिस कमिश्रर ने SHO थाना NIT सहित 4 पुलिसकर्मियों को प्रथम श्रेणी प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।

Metro Plus

बेटियों का आर्शिवाद लेकर की नए वर्ष की शुरूआत – हरीश चन्द्र आज़ाद

Metro Plus