Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

मूलचन्द शर्मा के द्वारा कोरोना वैक्सीन कैंप का आयोजन किया गया

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
बल्लबगढ़, 17 अप्रैल:
परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचन्द शर्मा के सैक्टर-8 कार्यालय पर कोरोना वैक्सीन कैंप का आयोजन किया गया। बल्लबगढ़ के सरकारी अस्पताल के डॉ० योगेंद्र की टीम द्वारा सैक्टर-8 व 10 की मार्किट के करीब 125 लोगों को टीका लगाया। इस कैंप में परिवहन मंत्री के परिजनों ने भी कोविडसील्ड वैक्सीन लगवाई। इस मौके पर मंत्री मूलचन्द शर्मा मौके पर खुद मौजूद रहे।
इस मौके पर परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा ने मार्किट के लोगों को जागरूक किया कि वे कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन का टीका जरूर लगवाएं। इसके अलावा प्रयास वेलफेयर संस्थान सैक्टर-64 बल्लबगढ़ के द्वारा भी कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान चलाया गया और कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें 45 साल की उम्र से अधिक के लोगों को कोविडसील्ड इंजेक्शन लगाया गया।
इस मौके पर प्रयास वेलफेयर संस्थान के महासचिव पवन गुप्ता, मंगत राम सिंगला, सरदार मंजीत सिंह, उद्योगपति अरूण बजाज, आरपी हंस, कमलेश शास्त्री और प्रक्रुथी ट्रस्ट के रमा सरना, सुरेंद्र जग्गा, विनीता गुप्ता, उपाध्यक्ष अनूप गुप्ता, कोमल शरना, नीरज जग्गा सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

सोसायटी में नहीं हो रहे चुनाव, अधिकारियों पर उठे सवाल

Metro Plus

दुकानदार और ठेले वाले भी बेचेंगे अब सस्ता वाईफाई डेटा: C-DoT

Metro Plus

फरीदाबाद का चहुंमुखी विकास करना है मेरी प्राथमिकता: प्रवीण बत्रा जोशी

Metro Plus