Metro Plus News
दिल्लीफरीदाबादराजनीतिहरियाणा

अग्रसमाज ने हमेशा सर्व समाज की सेवा की और संभालने का काम किया: लखन सिंगला।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 16 अक्टूबर: अग्रसेन समाज सेक्टर-8 ने महाराज अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में एक समारोह का आयोजन किया जिसमें वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला एवं दिल्ली से आप सांसद सुशील गुप्ता मुख्य अतिथि थे। समाज के प्रमुख व्यक्तियों ने भी इसमें भागीदारी की।
इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य लखन कुमार सिंगला ने कहा कि अग्रसमाज ने हमेशा से सर्व समाज की सेवा की और संभालने का काम किया। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने हमें सर्वसमाज का याल रखने की सीख दी जिस पर हम हमेशा से चलते आए हैं। महाराजा अग्रसेन ने समाज को जो मंत्र दिए वो आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई और लोगों को भी कुरीतियों को छोड़कर भाईचारे के साथ रहने के लिए प्रेरित किया।
आप सांसद सुशील गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि महाराज अग्रसेन एक राजा थे, बावजूद इसके वह अपनी प्रजा को अपने परिवार का ही एक हिस्सा मानते थे। उन्होंने अपनी प्रजा में भी वही गुण दिए जो एक व्यक्ति अपने परिवार को देता है।
इस अवसर पर आयोजन समिति के संरक्षक सतीश मित्तल, अध्यक्ष संजय गुप्ता, महासचिव धनेश तायल, कोषाध्यक्ष पवन गोयल, महेश चंद गुप्ता, पीके मित्तल, बाबू राम गुप्ता, लीलाधर अग्रवाल, महेश कुमार गुप्ता, राजीव जैन, हेमंत अग्रवाल, सुनील गर्ग, महावीर गोयल, मुकेश गर्ग, सतीश कुमार गुप्ता, विवेक बंसल, नानक चंद अग्रवाल, प्रदीप गोयल, सतीश मधान, डीपी जिंदल, नितिन ङ्क्षसगला, सुनीत गर्ग, संतोष गर्ग, आरपी गोयल, सतीश गोयल, मुकेश अग्रवाल, नरेश गर्ग, श्याम सुंदर मंगला, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, विनोद मित्तल, सतीश कुमार गुप्ता, नवल किशोर गर्ग आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Related posts

इनर व्हील क्लब की पहल, नशा मुक्ति केंद्र में बना लाइब्रेरी कॉर्नर

Metro Plus

लायन सतीश परनामी ने शिक्षा को बताया ब्लैंक चैक जिसे कहीं भी कैश किया जा सकता है

Metro Plus

FMS ने कैसे की बच्चों की हौसलाअफजाई? देखे!

Metro Plus