Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

Asha Jyoti Vidyapeeth में धूमधाम से मनाया गया दिवाली का पर्व

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 26 अक्टूबर:
आशा ज्योति विद्यापीठ में दिवाली का पर्व बड़ी सादगी के साथ व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम से पूर्व स्कूल में प्रार्थना सभा आयोजित कराई गई। जिसमें छात्र-छात्राओं ने कविता, हिन्दी व अंग्रेजी भाषा में दिवाली के बारे में अपने विचार रखे। वहीं छोट-छोटे बच्चों ने रामलीला का मंचन करके सभी छात्र-छात्राओं व अध्यापकगणों का मन-मोह लिया।
इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन सत्यवीर डागर व प्रधानाचार्या इन्दु अग्रवाल ने फल, फूल, दीपक जलाकर और तिलक लगाकर राम-सीता का पूजन किया और अपने देश की संस्कृति व परंपराओं को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। वहीं विद्यालय के चार हाउसों के बच्चों में रंगोली प्रतियोगिता की गई। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गीर हाउस, द्वितिया स्थान पेरियर हाउस और तृतीय स्थान काजीरंगा हाउस रहा।
इस मौके पर कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों व अध्यापकों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्या इन्दु अग्रवाल ने कहा कि पावन पर्व दीपमाला का आओ साथी दीप जलाएं। सब आलोक मन्त्र उच्चारें, घर-घर ज्योति ध्वज फहरायें। इस श्लोगन को गाकर कहा की दीवाली पर्व प्रकाश पर्व है। हमें अंधकार से निकलकर प्रकाश की ओर चलना चाहिए अर्थात जो लोग बुराई रूपी अंधकार में भटके हुए हैं उन्हें ज्ञान रूपी दीपक जलाकर सच्चाई के रास्ते पर लाना चाहिए। सबसे पहले हमें अपने अन्दर के अंधकार रूपी पांच शत्रुओं काम, क्रोध, मद्ए लोभ और मोह को मिटाना चाहिए। जब तक हमारे ये शत्रु हमारे अन्दर रहेंगे तब तक हमारे अन्दर सच्चाई, ईमानदारी, त्याग और परोपकार जैसे गुण नहीं आएगें। प्रकाश के द्वारा हमें अंधकार को मिटाना है। हम सब को एक दीपक देश के वीर सैनिकों के लिए जलाना चाहिए क्योंकि वे हमेशा देश की सीमाओं की सुरक्षा करते हैं। बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या इन्दु अग्रवाल ने कहा हमारा उद्वेश्य है कि पुस्तकीय ज्ञान के अलावा विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से उनकी आंतरिक प्रतिभाओं को समाज के सम्मुख लाना चाहते हैं और विश्वास है कि हम बच्चों के लिए एक खुशी भरा वातावरण प्रदान कर रहे हैं एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की तैयारी कर रहे हैं।

Related posts

शिक्षाविद् एवं जजपा नेता फौगाट ने लिया सरकार को आड़े हाथों, जानें कैसे?

Metro Plus

सरकार के ब्रांड अम्बेसडर रहे Bollywood Star धर्मेंद्र को सरकार का झटका, जानिए कैसे?

Metro Plus

एम्स पहुंचने से पहले ही मासूम ने तोड़ा दम

Metro Plus