Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

लखन सिंगला द्वारा पपाया फिटनेस स्टूडियो का किया गया उद्वघाटन

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 22 अक्टूबर: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने सैक्टर-17 हुडा मार्केट में पपाया फिटनेस स्टूडियो का उद्वघाटन किया। इस अवसर पर सिंगला ने कहा कि सेहत का ख्याल रखने वाले जीवन में अवश्य ही आगे बढ़ते हैं। उन्होंने फिटनेस के लिए जिम करने वालों को प्रेरित भी किया।
श्री सिंगला ने कहा कि सैक्टर-17 हुडा मार्केट में पपाया फिटनेस स्टूडियों खुलने से फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बड़ा लाभ पहुंचेगा। उन्होंने फिटनेस के दीवानों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में आगे बढऩे के लिए स्वस्थ तन और मन दोनों की जरूरत होती है और एक स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का वास हो सकता है। उन्होंने सभी से अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए कहा। इस अवसर पर बॉडी बिल्डिंग करने वालों ने अपने शरीर सौष्ठव का प्रदर्शन किया एवं श्री सिंगला ने भी जिम की मशीनों पर हाथ आजमाए। श्री सिंगला को बताया गया कि यहां पर आधुनिक मशीनों को लगाया गया है वहीं प्रशिक्षक भी अनुभवी लगाए गए हैं।
इस अवसर पर जिम के मालिक संदीप अधाना ने बताया कि काफी समय से लोगों के बीच सर्वे आदि के जरिए जानकारी लेकर ही यह जिम खोला गया है। ऐसे जिम की यहां बहुत जरूरत थी।
इस अवसर पर मोनू खानपुरिया, मिस्टर इंडिया ओवरऑल नरेंद्र लोहिया, सचिन त्यागी, दीपक ठाकुर, लव शर्मा, पुशवंत सिंह, पवन भाटी, नरेंद्र ठाकुर, नितिन सिंगला, संदीप वर्मा, सतीश कुमार ठाकुर, कपूर चंद आदि मौजूद रहे।

Related posts

कुन्दन ग्रीन वैली के बच्चों ने पूरे क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा लिया

Metro Plus

अब पुलिस डायरी के माध्यम से शहरवासियों को अपराधों से जागरूक करेगी फ़रीदाबाद पुलिस!

Metro Plus

नगर निगम और विभागीय टीमें मिलकर बना रहीं स्वच्छता का नया मॉडल: विक्रम सिंह

Metro Plus