Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

सरकार की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं: कृष्णपाल गुर्जर

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 30 अक्टूबर: केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री भारत सरकार ने चंदीला बडौली गांव में गुडग़ांव कैनाल के ऊपर 3 करोड़ 25 लाख रूपए की लागत से दो मार्गीय बनाए जाने वाले पुल का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि यह कार्य आगामी 5 महीनों में पूरा कर लिया जाएगा। परन्तु मंत्री ने अधिकारिओं को पुल को 4 महीनों में पुरे करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि इस पुल की चौड़ाई लगभग 35 फुट होगी। जिसमें 24 फुट पुल की चौड़ाई और पुल के दोनों तरफ 5.5 फुट के फुटपाथ बनाए जाएंगे।
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा की प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल पूरे प्रदेश में सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में समान रूप से विकास कार्य करवाए उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जब से देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से चारों तरफ विकास त्रीव गति से हो रहे हैं उन्होंने कहा कि इस पुल के बन जाने से यहां के दर्जनों गांवों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि अब तक यहां पर अंग्रेजों के जमाने के जर्जर हालत के पुल थे। जिनको अब मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कर कमलों द्वारा नए सिरे से बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यहां पर दर्जनों पुल बन चुके हैं जिन से जनता को काफी सुविधाएं मिल रही है।
इस अवसर पर उनके साथ फरीदाबाद के वरिष्ठ उप-महापौर देवेंद्र चौधरी, जिला परिषद के चेयरमैन विनोद चौधरी, बडोली के पूर्व सरपंच श्याम सिंह, अधिवक्ता शिवदत्त वशिष्ठ, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के चीफ इंजीनियर संदीप तनेजा, कार्यकारी अभियंता वीरेंद्र रावत, अधीक्षक अभियंता आरके बोर्ड बाल, मनोज वशिष्ठ, भतोला के सरपंच व हरीराम चंदीला के अलावा अन्य गणमान्य व्यक्ति मुख्यरूप से उपस्थित थे।

Related posts

जलभराव की समस्या से निपटने के लिए मानसून से पहले प्रशासन ने कमर कसी।

Metro Plus

धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने फिर गिरफ्तार किए होटल रूपराज के मालिक

Metro Plus

बेरोजगार पहले आएं-पहले पाएं के आधार पर पाएं नौकरी! जानें कैसे?

Metro Plus