Metro Plus News
फरीदाबादराजनीति

पंजाबी विकास सभा ने धूमधाम से मनाया लोहड़ी समारोह

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 14 जनवरी: पंजाबी विकास सभा जवाहर कालोनी, एनआईटी द्वारा लोहड़ी का पर्व श्री सनातन धर्म मन्दिर धर्मशाला में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वार्ड-11 के पार्षद ने मनोज नासवा मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में शिरकत की जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में हाल ही में भाजपा में शामिल हुए श्याम सुन्दर कपूर तथा के.पी. निझावन ने। आये हुये सभी अतिथियों को पंजाबी विकास सभा के प्रधान त्रिलोक गुलयानी, महासचिव भूषण मुंजाल, वरिष्ठ उप-प्रधान राजीव बतरा व कोषाध्यक्ष दर्शनलाल कुकरेजा ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मनित किया।
इस अवसर पर बीर सिंह नैन पार्षद, चन्द्र भाटिया पूर्व एमएलए, प्रदीप राणा समाजसेवी कुंवर बैजू ठाकुर समाजसेवी व थाना सारन के एसएचओ विनीत कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। इन सभी को वेद प्रकाश वर्मा सलाहकार, अजय मेहता उप-प्रधान, मदनलाल मुंजाल, लवली पासी, रमेश शर्मा आदि ने सम्मान स्वरूप शॉल एवं समृति चिन्ह देकर स्वागत किया। इस अवसर पर न्यू लाईट सीनियर सैकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा कार्यक्रम की शोभा को बढ़ाया।

Related posts

नितिन सिंगला शहर के युवाओं को युवा कांग्रेस से जोड़कर संगठन को विशाल स्वरूप प्रदान करने में अपना योगदान देंगे: लखन सिंगला

Metro Plus

कोरोना पॉजिटिव के कितने मरीज अस्पताल में भर्ती देखें?

Metro Plus

FMS में हमारे सहायक विषय पर एक विशेष सभा का आयोजन किया गया

Metro Plus