Metro Plus News
उद्योग जगतएजुकेशनगुड़गांवदिल्लीफरीदाबादराष्ट्रीयरोटरीहरियाणा

रोटरी डिस्ट्रिक्ट-3011 में इतिहास रचेगी डिस्ट्रिक कांफ्रेंस Confluence

– पंच सितारा होटल ताज में होगी 1 व 2 फरवरी को दो-दिवसीय डिस्ट्रिक कांफ्रेंस Confluence
– रोटेरियन के.सी.लखानी और एकेएस नवदीप चावला बनाए गए हैं इस कांफ्रेंस के मेंटर
– रोटरी की डिस्ट्रिक कांफ्रेंस Confluence में बॉलीवुड सितारें, पत्रकार, रक्षा व सुरक्षा अधिकारी बढ़ाएंगे रोटेरियंस का ज्ञान
मैट्रो प्लस से रोटेरियन नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद/नई दिल्ली, 13 जनवरी: रोटरी के डिस्ट्रिक गवर्नर रो. विनय भाटिया द्वारा अपने कार्यकाल में जिस तरह से प्रोजेक्ट्स और रोटरी की इमेज बनाने के लिए कार्य किए जा रहे हैं, वह वास्तव में काबिलेतारीफ है। इसी क्रम में डीजी विनय भाटिया ने डिस्ट्रिक रोटरी-3011 ने आगामी 1 व 2 फरवरी को होने वाली दो-दिवसीय कांफ्लूएंस  नामक डिस्ट्रिक कांफ्रेंस जोकि रोटरी डिस्ट्रिक का एक अह्म वार्षिक कार्यक्रम होता है, को कामयाब बनाने के लिए भी अपनी टीम के साथ दिन-रात एक किया हुआ है। इस कांफ्रेंस की कामयाबी के लिए डीजी विनय भाटिया ने जिस तरह से पहली बार अपने गृहक्षेत्र फरीदाबाद (करीब 150) सहित गुरूग्राम (करीब 100), रोहतक (करीब 80) तथा दिल्ली (करीब 300) में दो जगह जोन के हिसाब से डिस्ट्रिक रोटरी के सीनियर रोटेरियंस के साथ वन-टू-वन मीटिंग कर उन्हें कांफ्रेंस की उपयोगिता और महत्व के बारे में बताया उससे उम्मीद की जा रही है कि इस बार की डिस्ट्रिक कांफ्रेंस अपनी एक अलग ही छाप छोड़कर जाएगी। जिस तरह से कांफ्रेंस को लेकर की गई पांच मीटिंग्स में ही 600 से ज्यादा रोटेरियंस ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई, उससे कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार की डिस्ट्रिक कांफ्रेंस में डिस्ट्रिक रोटरी-3011 के अंर्तगत 83 रोटरी क्लबों से 1000 से ज्यादा रोटेरियंस हिस्सा लेकर इस कांफ्रेंस का सफल बनाकर इसे एक यादगार कांफ्रेंस बनाएंगे। रोटेरियंस में भी इस कांफ्रेंस के प्रति काफी उत्साह देखा जा रहा है। यह कांफ्रेंस नई दिल्ली के पंच सितारा होटल ताज में आगामी 1 व 2 फरवरी को होने वाली है जिसके लिए रोटेरियन के.सी.लखानी और एकेएस नवदीप चावला इस कांफ्रेंस के मेंटर बनाए गए हैं।

इस कांफ्रेंस में हिस्सा लेने वाले रोटेरियंस के लिए डिस्ट्रिक रोटरी का फोकस मुख्यत: रोटरी सेलिब्रेशन, बिजनेस नेटवर्किंग, फन फैलोशिप तथा आपसी विचारों पर वार्तालाप पर केन्द्रित होगा। इसके लिए डिस्ट्रिक रोटरी द्वारा बॉलीवुड के फिल्मी सितारों सहित देशभर की चंद नामी-गिरामी मीडिया पर्सनलिटीज तथा देश की सुरक्षा से जुड़े पुलिस व सेना के सीनियर अधिकारियों को स्पीकर के तौर पर आमंत्रित किया गया है जोकि रोटेरियंस से अपने-अपने जीवन के अनुभव सांझा करेंगे। वहीं कांफ्रेंस में रोटेरियंस के मनोरंजन के लिए भी डिस्ट्रिक रोटरी द्वारा कई इंतजाम किए गए हैं। इस कांफ्रेंस में डिस्ट्रिक रोटरी-3011 के अंर्तगत सभी 83 रोटरी क्लबों द्वारा इस रोटरी वर्ष 2018-19 में अब तक किए गए प्रोजेक्ट्स की प्रदर्शनी लगाकर उनके बारे में जानकारी भी दी जाएगी। गवर्नर रो. विनय भाटिया और कांफ्रेंस के मेंटर के.सी.लखानी व नवदीप चावला ने रोटेरियंस से इस कांफ्रेंस में ज्यादा से ज्यादा संख्या में हिस्सा लेने की अपील की।

कांफ्रेंस का पहला दिन यानि एक फरवरी:-
रोटेरियंस को इस कांफ्रेंस के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए पूर्व प्रधान गौरव आहूजा ने बताया कि इस दो दिवसीय Confluence नामक डिस्ट्रिक कांफ्रेंस के पहले दिन उद्वघाटन सेशन में कांफ्रेंस के चीफ गेस्ट, रोटरी इंटरनेशनल के प्रेजिडेंट के प्रतिनिधि के तौर पर आने वाले पीडीजी जोकि रोटरी क्लब ऑफ कंचनगुरी (थाईलैंड) डिस्ट्रिक-3330 से हैं, डिस्ट्रिक गवर्नर सहित अन्य महानुभाव रोटेरियंस को संबोधित करेंगे।
इसके बाद होने वाले प्लेनरी सेशन में देश में होने वाली हिंसक आतंकवादी/उग्रवादी गतिविधियों को लेकर पेनल डिस्कशन होगा जिसमें जम्मु-कश्मीर मामलों के एक्सपर्ट सुुशील पंडित, सेवानिवृत मेजर जनरल जी.डी. बख्शी, नेशनल इंवेस्टीगेशन एजेंसी (एनआईए) के आई.जी. आलोक मित्तल तथा पुलिस रिसर्च के ब्यूरो के महानिदेशक ए.पी. महेश्वरी हिस्सा लेंगे।
इसके बाद देश के प्रति पत्रकारिता की जिम्मवारी तथा नेशनल बिल्डिंग को लेकर देश के जाने-माने इलेक्ट्रोनिक मीडिया जगत के इंडिया टी.वी. से पत्रकार दीपक चौरसिया, आंखोंदेखी की नलिनी सिंह, मशहूर पत्रकार मनोज रघुवंशी तथा आज तक चैनल की एंकर अंजना ओम कश्यप के बीच पेनल डिस्कशन होगा।
तत्पश्चात स्पीकर्स के सेशन होंगे जिसमें अलग-अलग क्षेत्रों में महारत हासिल करने वाले लोग अपने-अपने अनुभव रोटेरियंस के साथ सांझा करेंगे। इनमें देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी, प्रशांत किशोर, बाबा रामदेव, प्रख्यात पत्रकार राजदीप सरदेसाई तथा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला सरीखे स्पीकर को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा वर्तमान में भारत की न्यायिक सक्रियता में अदालती प्रकिया के रोल को लेकर सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा, भारत के पूर्व सोलिसिटर जनरल हरीश साल्वे, सांसद मनीष तिवारी तथा प्रख्यात एडवोकेट प्रशांत भूषण के बीच पेनल डिस्कशन होगा। इसके बाद कांफ्रेंस में आए रोटेरियंस के लिए मनोरंजन के कार्यक्रम होंगे जिसका सभी लुफ्त उठाएंगे।
कांफ्रेंस का दूसरा दिन यानि दो फरवरी:-
पूर्व प्रधान गौरव आहूजा ने बताया कि डिस्ट्रिक कांफ्रेंस के दूसरे दिन बॉलीवुड की फिल्मों में ज्यादातर खलनायकों की भूमिका निभाने वाले अभिनेता रजा मुराद, रणजीत, प्रेम चोपड़ा तथा गुलशन ग्रोवर के बीच इंटरएक्टिव सेशन होगा।
इस कांफ्रेंस में भाग लेने वाले रोटेरिंयस को जहां एक-एक डेलिगेट्स किट दी जाएगी वहीं कांफ्रेंस के दौरान अलग-अलग सत्रों में काफी संख्या में लक्की ड्रा निकालकर कई आर्कषक गिफ्ट भी दिए जाएंगे।

– डिस्ट्रिक कांफ्रेंस के लिए दो जनवरी को फरीदाबाद में आयोजित रोटेरियंस की मीटिंग

– डिस्ट्रिक कांफ्रेंस के लिए तीन जनवरी को रोहतक में आयोजित रोटेरियंस की मीटिंग

-डिस्ट्रिक कांफ्रेंस के लिए चार जनवरी को गुरूग्राम में आयोजित रोटेरियंस की मीटिंग

– डिस्ट्रिक कांफ्रेंस के लिए आठ जनवरी को ग्रेटर कैलाश नई दिल्ली में आयोजित जोन 1 से 4 के रोटेरियंस की मीटिंग

– डिस्ट्रिक कांफ्रेंस के लिए नौ जनवरी को नई दिल्ली में आयोजित जोन 5 से 8 के रोटेरियंस की मीटिंग

Related posts

एडी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

Metro Plus

किसी भी आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार स्वैट कमांडो।

Metro Plus

Haryana Sports and Youth Affairs Minister, Mr. Anil Vij in a meeting with the Patron-in-Chief of CLTA Mr. Rajan Kashayp at CLTA, Chandigarh.

Metro Plus