Metro Plus News
फरीदाबादराजनीति

निगमायुक्त का कहर अब XEN दीपक किंगर पर, किया सस्पेंड

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 22 जनवरी: नगर निगम की तेजतर्रार आयुक्त अनीता यादव ने शहर में लगातार बढ़ रहे अवैध निर्माणों को लेकर आज एक बड़ा फैसला लेते हुए Xen दीपक किंगर को सस्पेंड कर दिया है। किंगर पिछले दिनों नगर निगम में अवैध निर्माणों को रोकने का कार्यभार संभाल रहे थे।
दीपक किंगर की दिए सस्पेंशन लेटर के साथ निगमायुक्त ने किंगर को 7 दर्जन से अधिक उन अवैध निर्माणों की सूची सौंपी है जोकि उनके कार्यकाल में हो रहे थे।
काबिलेगौर रहे कि इससे पहले निगमायुक्त अनिता यादव ने तोडफ़ोड़ के काम में लापरवाही बरतने के आरोप में निगम के बहुचर्चित एसडीओ ओ.पी. मोर को भी सस्पेंड कर दिया था वहीं तोडफ़ोड़ विभाग में भी बदलाव करते हुए उसे दो भागों में बांटकर अधिकारियों की जिम्मेदारी निधार्रित कर दी थी।
यही नहीं, निगमायुक्त ने आज डिवीजन नंबर-1 का कार्यभार देख रहे कार्यकारी अभियंता अरविंद शेखावत को निगम में काम की अधिकता को देखते हुए स्मार्ट सिटी से रिलीव करने के लिए भी पत्र लिखा है।

Related posts

राज्यसभा चुनाव जीतने पर सतीश नांदल को करना पड़ सकता है भाजपा से किनारा, वैसे बन सकते हैं मंत्री भी!

Metro Plus

सरस्वती शिशु सदन में रक्षाबंधन की धूम, विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

Metro Plus

महिलाओं में कैंसर जांच के लिए रोटरी संस्कार ने लगाया मैमोग्राफी कैंप।

Metro Plus