Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

गणतंत्र दिवस के दिन भारत देश को मिला था अपना संविधान: जगदीश भाटिया

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 27 जनवरी: व्यापार मंडल फरीदाबाद के प्रधान जगदीश भाटिया ने कहा कि हम सभी की तरक्की में देश की तरक्की है और देश की सुरक्षा में ही हमारी सुरक्षा है। इसलिए हम सभी जागरूक नागरिक बनें। उन्होंने कहा कि एक जागरूक नागरिक ही देशहितों की रक्षा कर सकता है। श्री भाटिया ने यह विचार व्यापार मंडल तिकोना पार्क स्थित कार्यालय में ध्वजारोहण के पश्चात कहे। इस अवसर पर सभी ने एक दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर श्री भाटिया ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि आज से 69 साल पहले देश को अपना संविधान मिला था। यह संविधान ही हमें हमारे अधिकार बताता है। लेकिन हमें अपने देश के प्रति कत्र्तव्यों को भी याद रखना चाहिए क्योंकि अधिकार और कत्र्तव्य दोनों को सही तरीके से निभाने वाले लोग ही देश को तरक्की और मजबूती दे सकते हैं।
इस अवसर पर प्रताप भाटिया, महामंत्री वेदप्रकाश कुकरेजा, कोषाध्यक्ष फकीर चंद कथूरिया, सुरेंद्र गेरा, बलजीत, नेतराम गांधी, राहुल मक्कड़, धीरज, रोहित, आशु, बलबीर, ललित, राजकुमार, अमित, नेपाल, संतोष, शकुतंला, सीमा, तमन्ना व साहिल प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Related posts

बच्चे के फिसलकर नहर में गिरने से गुस्साए लोगों ने लगाया जाम, मौके पर पहुंचे नितिन सिंगला ने खुलवाया जाम

Metro Plus

ग्रेंड कोलम्बस में मनाया गया मातृ दिवस

Metro Plus

प्रदीप राणा द्वारा लगाए गए नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर सैंकड़ों लोगों ने आंखों की जांच करवाई

Metro Plus