Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

सूरजकुंड मेले में लोगों ने परिवार सहित देश की विभिन्न प्रांतों के व्योजंनों का उठाया लुत्फ

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
सूरजकुंड, 2 फरवरी: सूरजकुंड हस्तलिपि मेले में लोगों ने परिवार साहित जमकर खरीदारी व भारत के विभिन्न प्रांतों के अलग-अलग व्योजनों का लुत्फ उठााया। किसी ने दिल्ली की चटपटी चाट का मजा लिया तो किसी ने गोहाना की जलेबी व छोले भठूरे भाए। विभिन्न्न कॉलेजों व स्कूलों के छात्रों के साथ हजारों लोगों ने भी राजस्थानी, मद्रासी, बॉ बे भेलपूरी, पंजाबी तड़का दाल, बाजरे की रोटी, सरसों का साग, लस्सी, दिल्ली का मशहूर नॉन कोरमा व गुजराती कड़ी का जायका चखा। इसके अलावा अलग-अलग राज्यों के पेय प्रदार्थ, आचार, पापड़, कुल्फी, आइसक्रीम, राजस्थानी चाय, ढोकला, सांबर बड़ा, और भी अनेकों व्यंजन आकर्षण का केंद्र रहे और इन स्टालों पर जमकर भीड़ उमड़ी।
दिल्ली के करोलबाग से बच्चों सेहित मेले में पहुंचे दंपति अरूण व रेखा ने बताया कि सूरजकुंड मेले की यात्रा करके हमे बड़ा आंनद मिला। एक ही स्थान पर देश की संस्कृति से जुडें इतने सारे व्यंजन मिलने से बच्चें बहुत खुश हुए। उन्होंने कहा कि उन्हे अगले साल का बेसब्री से इंतजार रहेगा।

 

Related posts

सरस्वती शिशु सदन के अलंकरण समारोह में निशांत कौशिक को हैड ब्वॉय तथा सुमन अधाना को हैडगर्ल चुना गया।

Metro Plus

रणबीर हुड्डा ने संविधान बनाने में निभाई थी महत्वपूर्ण भूमिका: सिंगला

Metro Plus

मानव रचना स्कूल में क्षमता निर्माण के लिए किया गया ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन

Metro Plus