Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

शारदा राठौर ने चोरी व लूटपाट की घटनाओं को लेकर जाम लगाया

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 16 फरवरी:
शहर में हर रोज चोरी व लूटपाट की घटनाओं को लेकर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की महासचिव शारदा राठौर ने व्यापारियों के साथ रोष प्रदर्शन करते हुए मोहना रोड़ के गुप्ता होटल चौक पर जाम लगा दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग की।
इस दौरान उन्होंने कहा कि शहर में व्यापारी, छोटा दुकानदार व महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है क्योंकि कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है। हर रोज दुकानदारों के ताले तोड़े जा रहे हैं सरेआम गोलियां चलाई जा रही हैं रोड़ पर चलने वाली महिलाओं के साथ लूटपाट हो रही है। बावजूद इसके पुलिस प्रशासन पूरी तरह मूक बना बैठा है। भाजपा सरकार के नुमाइंदे भाषणों में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व्यापारियों की सुरक्षाएं महिलाओं को आगे बढ़ाने की बात करते हैं, जबकि जनता अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है। इससे बड़ा उदाहरण क्या होगा कि पुलिस चौकी की नाक के नीचे से पिछले एक सप्ताह के अंदर बदमाश छह दुकानों के ताले तोड़कर लाखों की नकदी व समान ले गए। बदमाश मजदूरों को भी नहीं छोड़ रहे। अभी दो दिन पहले बदमाश भट्टा मजदूरों की मजदूरी भी छीन कर ले गए। मलेरना रोड़ पर शकुन्तला देवी नाम की महिला की हत्या करने वाले हत्यारे अभी तक पकड़े नहीं गए। जबकि मंत्री व विधायक एक सप्ताह में अपराधियों को पकडऩे का आश्वासन परिजनों को दे चुके थे।
इस मौके पर शारदा राठौर ने कहा कि पुलिस ने बीती रात को व पहले हो चुकी चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए तीन दिन का समय मांगा है। इस दौरान अगर आरोपी गिरफ्तार नहीं किए जाते हैं तो कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता व्यापारी व मजदूरों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करेंगे।

Related posts

Saraswati शिशु सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मनाया गया हिंदी दिवस

Metro Plus

भाजपा विधायक सीमा त्रिखा की हार्डवेयर कॉलोनी में हुई डील को जानना चाहती है जनता: जगदीश भाटिया

Metro Plus

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के छात्र ने इस्कॉन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में हासिल किया द्वितीय स्थान

Metro Plus