Metro Plus News
फरीदाबादराजनीति

आतंकी हमले में मारे गए शहीद जवानों को युवाओं ने श्रद्धांजलि दी

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
बल्लबगढ़, 17 फरवरी: बीती 14 फरवरी को पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए शहीदों को लेकर जहां पूरा देश शोकाकुल है और देशवासी शहीद हुए जवानों के लिए जगह-जगह श्रद्धांजलि दे रहे है। फरीदाबाद में भी CRPF के जवानों को कोटि कोटि नमन व विनम्र श्रद्धांजलि दी गयी। राजीव कालोनी में युवा कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और पाकिस्तान के ख़िलाफ़ मुर्दाबाद के नारे लगाये वही कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी । यह केंडल मार्च पंचमुखी हनुमान मंदिर से लेकर पूरी राजीव कालोनी तक निकली गयी।
इस युवा टीम में भगत सिंह, आनन्द, अमित, कुलदीप,नीरज, नवीन, नितेश, शिवम् , हरीश, और सभी युवा टीम के सदस्य मौजूद रहे ओर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी ।

Related posts

अब शहरवासी स्वच्छता के बारे में दे सकते है अपना फीडबैक! जानें कैसे?

Metro Plus

गैर-मान्यता प्राप्त प्राईवेट स्कूलों पर संकट के बादल, 5 दिन में होंगे बंद?

Metro Plus

Poonam Pandey ने फिर पार की बेशर्मी की हदें-तस्वीरें

Metro Plus