Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

बाल दिवस पर कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

सोनिया शर्मा
पलवल, 14 नवम्बर:
मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के संचिव प्रशांत राणा के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा बाल दिवस के अवसर पर आज बघोला गांव स्थित आंचल छाया आरफेंज हॉम में विशेष कानूनी साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन अधिवक्ता नवीन रावत व अधिवक्ता मनोज रावत तथा पैरालीगल वालंटियरों श्यामलाल व दुलेराम द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक कैलाशनाथ शुक्ला भी मौजूद थे।
इस विशेष कानूनी साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता नवीन रावत द्वारा बच्चों को किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण)अधिनियम-2000 व नियम-2007 तथा संविधान में प्रदत्त बच्चों के अधिकारों की विस्तृत रूप से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति व अपने खिलाफ होने वाले अन्याय व अपराधों के प्रति भी जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा दी जाने वाली सहायतों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। उन्होंने प्राधिकरण की हैल्पलाईन नं0-01275-298003 मुफ्त कानूनी सहायता बारे भी जानकारी दी।
इस अवसर पर अनाथालय मे जिला सामान्य अस्पताल की डॉ० शिल्पी अरोडा़, डॉ. शिल्पी सिंगला, डॉ० मिताली जैन व डॉ० अनीका द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई।

DSC_0025

Related posts

सिटी प्रैस क्लब ने शानदार तरीके से विजय प्राप्त की।

Metro Plus

अंकुर गुप्ता हरियाणा Higher Education Deptt. के प्रिंसीपल सेक्रेटरी बने।

Metro Plus

पुलिसकर्मियों के लिए होम आइसोलेशन तैयार, पुलिस कमिश्नर ने लिया जायजा।

Metro Plus