Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

संतोष अग्रवाल ऑल इंडिया Inter विश्वविद्यालय कराटे प्रतियोगिता के लिए आब्जर्वर नियुक्त

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 17 फरवरी: शहर के संतोष कुमार अग्रवाल को एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज की 20 से 25 फरवरी तक महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक में आयोजित होने वाली ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कराटे प्रतियोगिता के लिए राष्ट्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
श्री संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया की उनकी नियुक्ति एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटी के नियमों के तहत एसोसिएशन संयुक्त सचिव (खेल) डॉ. गुरदीप सिंह ने की है।
‘वाको इंडिया किकबॉक्सिंग महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी के खेल निदेशक डॉ. देवेंद्र सिंह ढुल का इस नियुक्ति के लिए धन्यवाद करते हुए उन्हें आश्वासन दिया है कि इस प्रतियोगिता में अपना पूरा सहयोग देंगे।
संतोष कुमार अग्रवाल की इस नियुक्ति पर फरीदाबाद जिला किकबॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, हरियाणा किकबॉक्सिंग संघ के प्रदेश अध्यक्ष आनंद मोहन शरण IAS, संरक्षक सतीश पराशर, सुदर्शन नागर, श्रीपाल शर्मा, अशोक चौधरी, नरेश चावला ने अपनी शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

Related posts

पर्यावरण संरक्षण के लिए सप्ताह में एक दिन साईकल जरूर प्रयोग करें: जितेन्द्र यादव

Metro Plus

हरियाणा में दम तोड़ता नजर आ रहा है चुनावों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण/टिकट देने का प्रधानमंत्री मोदी का सपना!

Metro Plus

FMS Celebrated Gurupurab on the eve of Guru Nanak Jayanti

Metro Plus