Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

भारत विकास परिषद्, संस्कार शाखा की महिला शक्ति ने कैंडल मार्च निकालकर पुलवामा के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 20 फरवरी: भारत विकास परिषद्, संस्कार शाखा की महिला शक्ति द्वारा जांबाज सैनिकों पर हुए कारयता पूर्वक हमले में शहीद भाइयों को याद करते हुए श्रद्धांजलि सभा एवं कैंडल मार्च का आयोजन किया। कैंडल मार्च सैक्टर-7 हुड्डा मार्केट स्थित संस्कार शाखा के कार्यालय से प्रारम्भ होकर सैक्टर-7.8.9 एवं 10 मानव भवन होते हुए फिजियोथेरेपी सैंटर सैक्टर-7 पर सम्पन्न हुई।
कैंडल मार्च में महिलाओं, बच्चों एवं मार्केट के सभी दुकानदार भाईयों ने आतंकवाद व पाकिस्तान विरोधी नारे लगाते हुए मांग की कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को भी नहीं बख्शा। कैंडल मार्च का नेतृत्व करते हुए संस्कार शाखा की महिलाओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से धारा 370 खत्म करने की अपील की और कहा कि धारा 370 खत्म करने से देश में आतंकवाद की समस्या का समाधान हो जाएगा।
इस कैंडल मार्च एवं श्रद्धांजलि सभा में संस्कार शाखा की महिला प्रमुख कल्पना अग्रवाल, रमा सरना, रश्मि जैन, वन्दना दुआ, प्रेम लता गर्ग, नूपुर बंसल, नीरज जग्गा, शालू शर्मा, संगीता टिबड़ेवाल, सोनिया मल्होत्रा, अंजलि शर्मा, ऊषा किरण शर्मा, राज राठी, सुष्मिता भौमिक, सीमा भारद्वाज, सुनीता रानी, सीमा मंगला, लक्ष्मी कोचर, मीनाक्षी गुप्ता एवं शाखा अध्यक्ष अनिल गर्ग, अमर बंसल छाडिय़ा, सुरेन्द्र जग्गा, संजीव शर्मा, अजय मल्होत्रा, अजय शर्मा, मनमोहन कोचर, अनिल अरोड़ा, अनूप गुप्ता, सी.पी. दुआ, सुभाष अग्रवाल, एन.के. जैन एवं निकुंज गुप्ता ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related posts

भाजपा टिकट की दावेदारी के साथ लोगों के आग्रह पर शिक्षाविद भारत भूषण ने ठोकी चुनावी ताल, लोगों के जनसमर्थन के साथ!

Metro Plus

नए बिजली कनेक्शन की केबल अब बिजली निगम उपलब्ध करवाएगा: अमित खत्री

Metro Plus

सरकारी दस्तावेज में छेड़छाड़ के आरोप में किस नयाब तहसीलदार व अन्य के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर? देखें!

Metro Plus