Metro Plus News
फरीदाबादराजनीति

अग्रवाल विद्या प्रचारिणी सभा ने शहीद सन्दीप के परिजनों को 5 लाख की सहायता राशि प्रदान की।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
बल्लबगढ़, 27 फरवरी: पिछले दिनों आतंकी हमले में शहीद हुए फरीदाबाद के अटाली गांव निवासी संदीप कालीरमण के परिवार को अग्रवाल विद्या प्रचारिणी सभा के चेयरमैन देवेंद्र गुप्ता ने आज सहायता राशि प्रदान की।
सभा के पदाधिकारी एडवोकेट दिनेश गुप्ता ने बताया सभा के चेयरमैन देवेंद्र गुप्ता ने अपने शेक्षणिक संस्था के पदाधिकारियों के साथ आज अटाली गांव पहुंचकर शहीद परिवार को सांत्वना दी। श्री गुप्ता ने शहीद के पिता नैनपाल को इस मौके पर ₹ 5 लाख की राशि का चेक बतौर सहायता प्रदान किया। साथ ही शहीद परिवार से यह वायदा किया कि भविष्य में यदि उनकी जरूरत शहीद परिवार को पड़ेगी तो वे पीछे नहीं रहेंगे। श्री गुप्ता ने शहीद के बच्चों को स्कूली शिक्षा, किताबे और ड्रेस भी अपने शैक्षणिक संस्थानों में फ्री देने का वायदा किया।
शहीद सन्दीप के पिता नैनपाल और गांव के मौजूद मास्टर धर्मवीर ने अग्रवाल विद्या प्रचारिणी सभा के तमाम पदाधिकारियों का इस सहायता के लिए धन्यवाद किया।
इस अवसर पर अग्रवाल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ के.के. गुप्ता, एडवोकेट दिनेश गुप्ता, मुकुट गुप्ता, विजय सिंगला, वासुदेव गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता, पवन गुप्ता, प्रवीण कपूर, सुमन मित्तल आदि प्रमुख रुप से मोजूूूद थे।

Related posts

हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त से मिले सुमित गौड़, संगठन और राजनीतिक हालातों पर हुई चर्चा

Metro Plus

मजदूर दिवस पर धर्मबीर भड़ाना ने मजदूरों को बांटे कपड़े व मिठाई

Metro Plus

पुर्नवास योजना के तहत 150 से ज्यादा लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया: गरिमा मित्तल

Metro Plus