Metro Plus News
फरीदाबादरोटरी

रोटरी क्लब ग्रेस ने चंदावली में लगाया मैमोग्राफी कैंप

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 28 फरवरी: रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद ग्रेस द्वारा गांव चंदावली में अग्रवाल कालेज के सहयोग से एक मैमोग्राफी कैंप लगाया गया। महिलाओं को स्तन कैंसर के बारे में जानकारी देने के लिए लगाए गए इस कैंप में करीब 18 महिलाओं की मैमोग्राफी तथा 30 महिलाओं की स्क्रीनिंग की गई। इन महिलाओं को स्तन कैंसर के बारे में जानकारी देकर इस बीमारी के प्रति सचेत किया गया। चंदावली गांव की सरपंच अंजू यादव व अग्रवाल कॉलेज डॉ. के.के. गुप्ता विशेष तौर पर कैंप में मौजूद थे।
इस अवसर पर रोटरी क्लग ग्रेस के प्रधान सतीश गुप्ता, मनोज अग्रवाल, सुनील गर्ग, गौतम चौधरी, संदीप मित्तल, पवन गुप्ता के अलावा क्लब की प्रथम महिला मीनाक्षी गुप्ता, मीनाक्षी जैन, सुनीता अग्रवाल, प्रीति मित्तल, दीपा गर्ग तथा ऋतु गर्ग आदि महिला सदस्य भी ग्रामीण महिलाओं की हौंसलाअफजाई के लिए मौजूद थीं।

Related posts

Jiva Ayurved द्वारा 2 लाख से अधिक बच्चों को नि:शुल्क स्वर्णप्राशन ड्रॉप्स पिलाए गए

Metro Plus

कार्यकर्ताओं के दम पर मोदी को तीसरी बार बनायेंगे प्रधानमंत्री: राजकुमार वोहरा

Metro Plus

टीबी मरीजों के लिए सैनी परिवार और रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा उठाया गया कदम समाज के लिए एक बेहतरीन मिसाल!

Metro Plus