Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

मानव सेवा समिति द्वारा 8 मार्च को रक्तदान शिविर एवं महिला स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 1 मार्च: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को मानव सेवा समिति महिला सैल द्वारा सैक्टर-16ए के राजकीय महिला महाविद्यालय में रक्तदान शिविर एवं महिला स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
शिविर की प्रबंध व्यवस्था तय करने के लिए समिति की कार्यकारिणी की बैठक मानव भवन सैक्टर-10 पर रखी गई। समिति की महिला सैल की चेयरमैन ऊषा किरण शर्मा, शिविर संयोजिका रमा सरना व राज राठी ने बताया कि शिविर पुलवामा में शहीद हमारे जांबाज सैनिक भाइयों को समर्पित होगा।
समिति की सभी महिला सदस्यों के साथ-साथ महिला रक्त प्रेमी इस शिविर में रक्तदान करके शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि प्रकट करेंगी।
वैश्य समन्वय समिति द्वारा चलाए जा रहे एनीमिया मुक्त फरीदाबाद
अभियान के तहत महिला महाविद्यालय की सभी छात्राओं की खून की एनीमिया जांच की जाएगी। महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० नरेन्द्र कुमार एवं समस्त स्टॉफ का शिविर के सफलतापूर्वक आयोजन में पूरा सहयोग प्राप्त होगा।
समिति के अध्यक्ष पवन गुप्ता, चेयरमैन अरूण बजाज, संयोजक कैलाश शर्मा, प्रोजेक्ट चेयरमैन गौतम चौधरी व महासचिव सुरेन्द्र जग्गा ने शहर के सभी रक्तदान प्रेमियों से शिविर को सफल बनाने की अपील की है।

Related posts

उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए उद्योगपतियों की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए निर्देश

Metro Plus

विकास फागना NSUI के जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

Metro Plus

पुलिसकर्मी के मरने के बाद अब आश्रितों को मिलेगी 30 लाख की रकम, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

Metro Plus