Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

संस्कार फाउंडेशन ने सैक्टर- 48 शराब के ठेके का फिर से आवंटन ना करने को लेकर आबकारी आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद,1 मार्च: सैक्टर-48 शराब के ठेके का फिर से आवंटन ना हो इसको लेकर संस्कार फाउंडेशन ने उप आबकारी व कराधान आयुक्त एसपीएस चौहान को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देते हुए संस्कार फाउंडेशन की संयोजक प्रमिता चौधरी ने आबकारी आयुक्त को बताया कि इस शराब के ठेके को हटाने को लेकर हमने 1 सितंबर से 15 सितंबर 2018 को सभी सैक्टर-48 निवासियों ने आंदोलन किया था। आंदोलन एक जन आंदोलन बन चुका था और फिर प्रशासन और आंदोलनकारियों के बीच फैसला हुआ प्रशासन ने समझौते में कहा कि यहां पर जो अहाता है हम उसे हटा देते हैं और जब दोबारा से इस ठेके का आवंटन या लाइसेंस रिन्यू होगा तो हम सैक्टर-48 शराब के ठेके का कोई आवंटन नहीं करेंगे। ना ही लाइसेंस रिन्यू करेंगे सब बात सुनने के बाद आबकारी आयुक्त ने कहा कि हम आबकारी नीति और जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए मौके पर जाकर इसका सही समाधान निकालेंग और इस ठेके को यहां पर आवंटित नहीं करेंगे।
इस मौके पर परमिता चौधरी ने कहा कि 5 महीने पहले प्रशासन ने जो वादा किया था वह अपना वादा निभाता है या नहीं यह देखना होगा अगर प्रशासन यहां से शराब का ठेका नहीं हटाता है तो हम फिर जन आंदोलन करेंगे।
इस मौके पर परमिता चौधरी संयोजक संस्कार फाउंडेशन युवा आगाज से जसवंत पवार, रहमानी खान, प्रीति दुबे, राज शर्मा, हिना, माथुर, रितु अरोड़ा, पिंकी, दीपशिखा, सपना, मीरा, दिव्या डागर, शबनम, पूजा, राजबाला, भगवती, पुष्पा सिंह, कोमल, जंग विजय, निदा, मोनिका, रमाकांत युक्ति, काजल, अलका मौजूद रहे।

Related posts

नव-निर्वाचित मेयर-पार्षदों को शपथग्रहण समारोह में मिली कई सौगातें!

Metro Plus

फर्जी निजी स्कूलों के खिलाफ हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर

Metro Plus

विकास चौधरी ‘Best Support to MSME’ अवार्ड से सम्मानित।

Metro Plus