Metro Plus News
उद्योग जगतफरीदाबादहरियाणा

निरंतर सुधार और विकास पर फोकस के लिए नई प्रक्रिया अपनानी होगी: जे.पी. मल्होत्रा

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 8 अप्रैल: डीएलएफ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रधान जे.पी. मल्होत्रा ने कहा है कि वर्तमान परिवेश में जबकि प्रतिस्पर्धा बाजार व व्यवसाय का एक अंग बन गई हैं, ऐसे में हमें केवल सरवाईवल के लिए ही नहीं बल्कि ग्रोथ के लिए भी कार्य करना चाहिए। इस मौके पर एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक्सपैंडिग होरीजोन्स, अचीविंग ग्रोथ विषय पर आयोजित मोटीवेशनल सैशन में अपने विचार व्यक्त करते हुए श्री मल्होत्रा ने कहा कि हमें अपने माईंडसैट को विकसित करना होगा। एक नई प्रक्रिया को अपनाना होगा जिसमें निरंतर सुधार और विकास ही फोकस होना चाहिए।
श्री मल्होत्रा ने बताया कि डीएलएफ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन इससे पूर्व भी अपने सदस्यों को मोटीवेटिड करती रही है और हमारा लक्ष्य नए परिवेश के अनुरूप जागरूकता लाना है।
इस मौके पर श्री मल्होत्रा ने रोटरी बंधुओं का विशेष रूप से कार्यक्रम में आने पर आभार व्यक्त करते कहा कि आगामी पीढ़ी व महिला उद्यमियों की भागीदारी निश्चित रूप से सराहनीय है। कार्यक्रम का आयोजन होटल पार्क प्लाजा में किया गया जिसमें फरीदाबाद से 66 आंत्रेप्यूनर्स शामिल हुए।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विजय बत्तरा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रतिभागियों को बताया कि वे किस प्रकार अपने कार्य में निरंतर सुधार ला सकते हैं और ऐसा वह अपने व्यावसायिक जीवन में भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि हम अपने पूरे धैर्य और अनुभव से कार्य करें तो निश्चित रूप से विकास की गति और तीव्र होगी। श्री बत्तरा ने ऐसा वातावरण बनाने की आवश्यकता पर बल दिया जिस पर निर्णय लिया जा सके। स्किल को बेहतर व सुदृढ़ बनाने के अवसर हों और उन समस्याओं से निपटा जा सके जो हमारी कार्यप्रणाली में बाधा बनती हैं।
इस अवसर पर श्री बत्तरा ने ग्रोथ को प्राप्त करने के लिए कई टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि जीवन 100 मीटर की रेस नहीं है बल्कि एक मेराथन है और आपके आस-पास के लोग आपके व्यक्तित्व के संबंध में बताते हैं। श्री बत्तरा ने निर्भर बनने की बजाय सबल बनने की प्रेरणा देते कहा कि लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हमें कर्म करना होगा क्योंकि गाय ने दूध देना नहीं है बल्कि हमने दूध दोहना है।
इस मौके पर श्री बत्तरा ने जे.पी. मल्होत्रा सहित रोटरी क्लब फरीदाबाद मिड टाउन के प्रधान अमरजीत सिंह लाम्बा, रोटरी क्लब फरीदाबाद एलाईट के प्रधान सुशील कपूर को पुस्तकों का सैट भी प्रदान किया। धन्यवाद प्रस्ताव सिक्योरियो इलैक्ट्रोनिक्स के सीएमडी सतीश गोंंसाई ने प्रस्तुत किया।
इस मौके पर सर्वश्री अमरजीत सिंह लाम्बा, नरेंद्र शर्मा, के.के. नांगिया, जे.पी. मल्होत्रा, सुशील कपूर, सतीश गोंंसाई, अश्विनी मदान, सुनील गुप्ता, आशीष वर्मा, पीजेएस सरना, एच.एस. मलिक, प्रियात्रा राघवन, विजय राघवन, जी.सी. नारंग, ए.एन. शर्मा, कुणाल कोहली, राज भाटिया, पोमीला तलवार, अशोक कपूर, संदीप गुप्ता, सुभाष जगोटा, के.आर. गुप्ता, पूजा पेशोरिया, निमिष विश्रोई, संजय गोयल, कुलदीप सिंह, दिनेश जांगड़, पंकज गर्ग, सचिन जैन, मनोहर पुनियानी, जे.के. मनोचा, गुरप्रीत सिंह, भूपेंद्र सिंह, विशाल मल्होत्रा, गौरव मल्होत्रा, जे.पी. सिंह सहित अन्य लोगों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Related posts

देश व प्रदेश को कांग्रेस को पुन: सत्ता मेें लाना युवा कांग्रेस की प्राथमिकता: चिरंजीवी राव

Metro Plus

फर्जी दस्तावेजों से बने सैंकड़ों जन-प्रतिनिधि जा सकते हैं सलाखों के पीछे : चुनाव रद्द होने पर दीपक मंगला व सरकार को लग सकता है झटका

Metro Plus

गुरूग्राम में होने वाले स्टुडेंट पुलिस कैडेट कार्यक्रम का आयोजन अब फरवरी 2018 में बढ़ती सर्दी के चलते लिया गया फैसला

Metro Plus