Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

SRS इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट, Toppers की चमक से रोशन हुआ स्कूल

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Greater Faridabad, 16 अप्रैल: SRS इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई के 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।

विद्यालय की छात्रा ईशाना सिंह ने 96.4 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया, वहीं त्रिशा गोयल और अघ्र्य आर्या ने 95.2 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय और अमन कंसल, कीर्तिका बघेल और नव्या ने 92.8 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

वहीं विषयवार वरीयता क्रम में कक्षा 10वीं में कंप्यूटर विज्ञान में अमन कंसल ने 100 प्रतिशत, हिंदी में अमन कंसल ने 98 प्रतिशत, गणित में ईशाना सिंह ने 98 प्रतिशत, सामाजिक विज्ञान में राजवर्धन सिंह ने 98 प्रतिशत, अंग्रेजी में त्रिशा गोयल ने 97 प्रतिशत, विज्ञान में अघ्र्य आर्या और कीर्तिका ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी क्षमता का लोहा मनवाया और विद्यालय का नाम रोशन किया।

इस मौके पर स्कूल के डॉयरेक्टर विनय गोयल ने कहा कि सभी बच्चों ने अपनी मेहनत के साथ-साथ योग्य और कर्मठ गुरूओं के मार्गदर्शन से सफलता के इस लक्ष्य को प्राप्त किया है। विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता के लिए प्रधानाचार्या सुनीता सिंह, मैनेजर तेजप्रकाश पांडेय सहित स्टॉफ के सभी सदस्यों ने इन होनहार विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकगणों को बधाई देते हुए सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related posts

World Bank Team @ DLF Industries Association

Metro Plus

नर्सिंग होम्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मेट्रो हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने किया जागरूक।

Metro Plus

विपुल गोयल की पहल रंग लाई, सफाई कर्मचारियों ने वापस ली हड़ताल

Metro Plus