Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबाद

दिल्ली स्कोलर्स स्कूल में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया मदर्स-डे

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
ग्रेटर फरीदाबाद, 13 मई:
दिल्ली स्कोलर्स इंटरनेशनल स्कूल में मदर्स-डे बड़ी धूमधाम से मनाया गया। मुख्य रूप से विद्यालय की प्री-प्राईमरी के बच्चों ने गायन, नृत्य एवं अपनी बालसलुभ चेष्टाओं जैसे विभिन्न मनमोहक कार्यक्रमों से सबका मन मोह लिया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में आईं माताओं ने भी फै़शन शो, गायन, सेल्फी, नृत्य आदि विभिन्न कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं में भाग ले पुरस्कार प्राप्त किया। कई माताएं तो आपने बच्चों कीे उपलब्धियों को देखकर भावुक भी हुईं।
इस अवसर पर उपस्थित विद्यालय के चेयरमैन टी. एस. दलाल एवं प्रबंधक प्रयास दलाल ने मातृत्व के महत्व को बताते हुए सभी को बधाई दी।
विद्यालय की मुख्याध्यापिका श्रीमती रश्मि सिंह ने मां के समर्पण और महत्व को बताते हुए सभी को मदर्स-डे की बधाई दी।

Related posts

हरियाणा की बेटियां अपनी सफलता से देश में बन रही है उदाहरण: राजकुमार वोहरा

Metro Plus

ड्रेनों की सफाई के कार्य में लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नही: विक्रम सिंह

Metro Plus

सुमित गौड़ ने किया कृष्णपाल गुर्जर तथा नरेन्द्र गुप्ता पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए किया कटघरे में खड़ा!

Metro Plus