Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

मानव रचना डेंटल कॉलेज के छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली

रैली और नुक्कड़ नाटक के जरिए बताए तंबाकू के दुष्परिणाम
मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 31 मई:
मानव रचना डेंटल कॉलेज के छात्रों ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस के मौके पर एनआईटी स्थित ईएसआईसी अस्पताल से लेकर मानव रचना हेड ऑफिस तक जागरुकता रैली निकाली। इस दौरान छात्रों ने नारेबाजी कर लोगों को तंबाकू, पान, बीड़ी, सिग्रेट के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया। इस रैली में करीब 300 लोगों ने हिस्सा लिया जिनमें ईएसआई अस्पताल और मानव रचना डेंटल कॉलेज के छात्र, डॉक्टर और अन्य फैकल्टी मेंबर्स शामिल थे। रैली का आयोजन रोटरी क्लब फरीदाबाद ईस्ट के सहयोग से किया गया था। छात्रों ने नुक्कड़ नाटक कर भी लोगों को जागरूक किया।
इस मौके पर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ० अरूणदीप सिंह ने बताया कि हर साल इसी तरह रैली का आयोजन किया जाता है ताकि लोगों तक संदेश पहुंचाया जा सके कि तंबाकू का सेवन करना सेहत के लिए कितना हानिकारक है। डिपार्टमेंट की हेड मीना जैन ने बताया कॉलेज में ब्रश टोबैको आउटष् थीम पर पेंटिंग कॉम्पिटीशन और स्मोकलेस प्लैटर कॉम्पिटीशन का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में एमआरआईआईआरएस के वीसी डॉ० संजय श्रीवास्तव, मानव रचना के ट्रस्टी डॉ० एमएम कथूरिया, एमआरडीसी के वाइस प्रिंसिपल डॉ० आशिम अग्रवाल, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ० असीम दास, रोटरी क्लब फरीदाबाद ईस्ट के विक्रम वशिष्ठ, डॉ० अंकुर शर्मा, डॉ० आकांक्षा मोंगा, डॉ० मनीष भार्गव, डॉ० हिंदपाल भाटिया, डॉ० अमित मोहन समेत कई फैकल्टी मेंबर्स मौजूद रहे।

Related posts

मूलचंद शर्मा ने रोडवेज की बस रूकवा कर खुद टिकटे क्यों चेक करी? देखें!

Metro Plus

शहर के 75 लोगों ने Organ Donatation के फार्म भर किया लोगों को जागरूक

Metro Plus

FMS ने बच्चों को किडजेनिया और वॉबल वल्र्ड का दौरा करवाया

Metro Plus