Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

पुलिस कमिश्नर ने दिए अपराधियों की जन्मकुंडली तैयार कर उन्हें ठोकने के आदेश।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
फ़रीदाबाद, 11 जुलाई
: फरीदाबाद पुलिस ने लूट, चोरी, डकैती, स्नैचिंग की वारदातों में शामिल 300 अपराधियों का रिकॉर्ड तैयार कर लिया है। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर सभी थाना और क्राइम ब्रांच ने पूर्व अपराधियों की जन्मकुंडली तैयार की है।
पुलिस कमिश्नर ने चिन्हित कर इन अपराधियों को सलाखों के पीछे ठोकने के आदेश कर दिए हैं।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक अपराधियों से फरीदाबाद पुलिस इस बार आर-पार करने के मूड में हैं।
ध्यान रहे कि पुलिस कमिश्नर ओम प्रकाश सिंह ने फरीदाबाद जिले में लूट, डकैती, चोरी, स्नैचिंग की वारदातों में शामिल 300 से अधिक अपराधियों की सूची तैयार की है। पुलिस आयुक्त ने सभी थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज, क्राइम ब्रांच को आदेश जारी किए हैं कि वह सभी आप अपने एरिया में अपराधियों की जन्म कुंडली तैयार करें।
पुलिस आयुक्त ने फरीदाबाद में चार्ज संभालते ही अपराधियों को सख्त संदेश पहले ही दे चुके हैं कि वह फरीदाबाद में अपराधिक गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे।
पुलिस आयुक्त ने कहा है कि फरीदाबाद शहर में जितने भी सक्रिय अपराधी है उनको चिन्हित कर फरीदाबाद पुलिस उनको सलाखों के पीछे ठोकेगी क्योंकि अपराधियों की सही जगह वही है। अपराधियों को यह बात अच्छी तरह से समझ में आ जानी चाहिए कि फरीदाबाद पुलिस ने उनका अपराधिक रिकॉर्ड तैयार कर लिया है अब सिर्फ उन पर कार्यवाही होनी है।
पुलिस आयुक्त ने कहा कि फरीदाबाद पुलिस की प्राथमिकता यह रहेगी कि फरीदाबाद शहर में अपराधी अपराध करने से पहले कई बार सोचे।
पुलिस आयुक्त ने यह भी साफ कर दिया है कि फरीदाबाद पुलिस अपराधियों के साथ आरपार के मूड में है।

Related posts

….जब शहर के दो होटल मालिक आपसी लड़ाई के चलते पहुंचे नीमका जेल की सलाखों के पीछे

Metro Plus

शहीदी दिवस पर शील मधुर ने शहीदों को याद करते हुए वेबसाइट लांच की

Metro Plus

मानव सुपर-21 आई.आई.टी कोचिंग सेन्टर के पांच छात्रों ने जेईई मेन परीक्षा में सफलता प्राप्त की

Metro Plus